भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश के बावजूद मिलेगा विनर! ICC के 250 मिनट वाले रूल से होगा फायदा, जानें कैसे

T20 World Cup semi-final, India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को खेला जाना है। लेकिन इस मैच में बारिश का खतरा भी बन रहा है। अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द किया जाता है तो ऐसे में भारतीय टीम को फायदा होगा। जबकि इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

मैच के लिए नहीं है रिजर्व डे

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल 2 के लिए आईसीसी की तरफ से रिजर्व डे का ऐलान नहीं किया गया था। हालांकि, सेमीफाइनल 1 के लिए रिजर्व डे की घोषणा जरूर हुई थी। सेमीफाइनल 1 मुकाबले के दौरान किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं हुई और साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला नतीजे के साथ समाप्त हुआ।

IND vs ENG 1

250 मिनट तक किया जाएगा इंतजार

आईसीसी ने भारत और इंग्लैंड मैच के लिए एक अलग रूल को लागू किया है। दरअसल, आईसीसी ने इस मुकाबले के लिए 250 मिनट का नियम बनाया है। भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं होने के कारण आईसीसी ने उसे 250 मिनट का रूल बना दिया। इसके तहत अगर मैच अपने समय से लेकर अगले 3 घंटे तक शुरू नहीं हो पता है तो इसके बाद 250 मिनट का नियम लागू होगा। मतलब इसके बाद अगले 250 मिनट यानी 4 घंटे 10 मिनट के अंदर मैच खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

इतने बजे तक शुरू हो सकता है मैच

भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान अगर बारिश आती है और टॉस में देरी होती है तो फिर भारतीय समयनुसार रात के 1:44 तक मैच दोबारा शुरू होने का इंतजार किया जाएगा। अगर तब भी मुकाबला शुरू नहीं हो पता है तो फिर मैच को रद्द किया जाएगा। ऐसी सूरत में सुपर 8 की रैंकिंग में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

जीतने वाली टीम की होगी फाइनल में एंट्री

भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान बारिश की आशंका 90 फ़ीसदी है। ऐसे में 250 मिनट रूल की वजह से मैच का नतीजा निकलने की उम्मीद है। समय बढ़ने के कारण मैच के रिजल्ट आने की संभावनाएं अधिक हो गई है। ऐसे में भारत और इंग्लैंड में से जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल के लिए एंट्री कर लेगी। जिसका सामना 29 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+