IND vs ENG: कोहली के नहीं खेलने से कितना नुकसान? राहुल द्रविड़ ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलना है और पहला मुकाबला 25 जनवरी को हैदराबाद में खेला जाना है। भारतीय टीम को सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की सेवाएं नहीं मिलने वाली है।

विराट कोहली ने निजी कारणों से दो मैचों से छुट्टी मांगी थी। उनकी बात मानते हुए बीसीसीआई ने छुट्टी स्वीकार कर ली। इसकी जानकारी भी बोर्ड की तरफ से दी गई। हालांकि कोहली की जगह टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ी के बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

virat and dravid

टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली के नहीं होने को लेकर एक अहम प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को हुई प्रेस वार्ता में द्रविड़ ने कहा कि आप जानते हैं कि कोहली जैसे क्वालिटी खिलाड़ी को हर टीम मिस करेगी। वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और इसमें कोई शक ही नहीं है।

भारतीय कोच ने आगे कहा कि कोहली के रिकॉर्ड बोलते हैं और फील्ड में उनके रहने से टीम को अलग ही बूस्ट मिलता है। इन सबके बाद मैं यह कहना चाहता हूं कि कोहली के नहीं होने से किसी अन्य खिलाड़ी के पास मौका है कि वह आकर कुछ अच्छी परफोर्मेंस करे।

राहुल द्रविड़ ने कहा कि अगर कोहली शुरुआती दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं है तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता लेकिन उनको मिस किया जाएगा। यह मौका किसी और के लिए काफी अच्छा है, उनकी जगह खेलने वाले खिलाड़ी को इसका फायदा उठाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला दिया है। हालांकि यह सामने नहीं आया है कि क्यों उन्होंने इस समय छुट्टी ली है। कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट से बात की थी और दो टेस्ट मैचों में खुद को अनुपलब्ध बताया था। उनकी बात मान ली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+