IND vs ENG: क्या दूसरे टी20 में खेलने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? कोच ने उठाया राज से पर्दा!

IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ी स्थिति साफ हो गई है। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कराने की बढ़ती मांग के बीच भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मॉर्न मॉर्केल ने स्पष्ट किया है कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल ओपनिंग जोड़ी में किसी भी तरह के बदलाव के मूड में नहीं है।

क्या वैभव करेंगे डेब्यू? (IND vs ENG, Vaibhav Sooryavanshi)

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मॉर्केल ने संकेत दिए कि टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी का समर्थन जारी रखेगा। हाल ही में संपन्न आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, जिसके बाद से उनके डेब्यू को लेकर काफी चर्चाएं थीं।

Vaibhav Sooryavanshi 1

मॉर्केल ने मैच से पहले क्या कहा?

कोच मॉर्न मॉर्केल ने कहा कि टीम चयन केवल किसी इन-फॉर्म युवा खिलाड़ी को शामिल करने तक सीमित नहीं होता, बल्कि स्थापित भूमिकाओं को बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का सम्मान करना होगा कि हमारे पास अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी हैं। संजू विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं और उनका आईपीएल सीजन शानदार था। एक कोचिंग स्टाफ के रूप में हमारे खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना और उन्हें बैक करना ही सही फैसला है।

मॉर्केल ने आगे कहा कि यह सच है कि एक युवा खिलाड़ी (वैभव) बाहर खड़ा दरवाजा खटखटा रहा है। लेकिन हम जल्दबाजी में खिलाड़ियों को उनके तय क्रम से अलग बल्लेबाजी कराकर टीम का संतुलन नहीं बिगाड़ना चाहते। मुश्किल परिस्थितियों में देश को मैच जिताने वाले अनुभवी खिलाड़ियों को मौका देना ज्यादा अहम है।

वैभव सूर्यवंशी के सलेक्शन को लेकर दिनेश कार्तिक की दो टूक, संजू सैमसन का खुलकर किया समर्थन
वैभव सूर्यवंशी के सलेक्शन को लेकर दिनेश कार्तिक की दो टूक, संजू सैमसन का खुलकर किया समर्थन

मौजूदा दौरे पर अगर दोनों ओपनर्स के पिछले तीन मैचों के प्रदर्शन को देखें तो अभिषेक शर्मा ने एक अर्धशतक और 49 रन की पारी के साथ अच्छा आत्मविश्वास दिखाया है। दूसरी ओर संजू सैमसन का फॉर्म थोड़ा चिंता का विषय रहा है, जहां वे पिछले तीन मैचों में केवल 5, 0 और 1 रन ही बना सके हैं। इसके बावजूद मैनेजमेंट उन पर भरोसा बनाए हुए है।

IND vs ENG 2nd T20: बदल गया दूसरे मैच का समय! 10 बजे नहीं, अब इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
IND vs ENG 2nd T20: बदल गया दूसरे मैच का समय! 10 बजे नहीं, अब इतने बजे शुरू होगा मुकाबला

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने दिखाया दम

कोच मॉर्केल ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने अपने शुरुआती तीन अंतरराष्ट्रीय मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कोचिंग स्टाफ के रूप में प्रिंस के साथ काम कर चुके मॉर्केल ने कहा कि प्रंस जब लखनऊ में नेट बॉलर थे, तभी उनकी प्रतिभा दिख गई थी। दबाव की परिस्थितियों में वे जिस तरह शांत रहकर सही फैसले लेते हैं और डेथ ओवर्स में अपनी योजना को एग्जीक्यूट करते हैं, वह देखना वाकई शानदार है।

IND vs ENG: इतिहास रचने की दहलीज पर अक्षर पटेल, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय स्पिनर
IND vs ENG: इतिहास रचने की दहलीज पर अक्षर पटेल, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय स्पिनर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+