IND vs ENG: उमेश यादव को फिर से नहीं मिली टीम में जगह, खफा होकर शायरी से बयाँ किया दर्द

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को ही टीम इंडिया की घोषणा की गई थी। इस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके चयन पर सवाल उठे थे। उमेश यादव को जगह नहीं मिली लेकिन मुकेश कुमार टीम में बने हुए हैं।

उमेश यादव को भरोसा था कि वह टीम इंडिया में शामिल होंगे। हालांकि टीम की घोषणा होने पर सामने आया कि उमेश यादव को जगह नहीं मिली है। इसके बाद उन्होंने शायराना अंदाज में अपना दर्द बयाँ किया। उमेश यादव ने इन्स्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की।

umesh yadav

उमेश यादव ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि किताबों पर धूल जमने से कहानियां खत्म नहीं होती। उमेश यादव ने इशारों-इशारों में अपना चयन नहीं होने का दर्द बता दिया। हालांकि उन्होंने उम्मीद तो नहीं छोड़ी होगी और टीम में जगह बनाने के पीर प्रयास कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रणजी ट्रॉफी में उमेश का प्रदर्शन खराब नहीं रहा है। वह 4 मैचों में 19 विकेट लेने में सफल रहे हैं। टीम इंडिया को तेज गेंदबाज की आवश्यकता थी और उमेश के पास गति और स्विंग दोनों हैं। उसी तरह के गेंदबाज की आवश्यकता थी।

मुकेश कुमार ने रेड बॉल क्रिकेट में प्रभावित नहीं किया है। उमेश यादव ने भारतीय पिचों पर गति और स्विंग दोनों प्राप्त की है। रेड बॉल क्रिकेट में मुकेश कुमार की जगह उमेश यादव को लाने की मांग की गई थी। फैन्स उम्मीद थी कि टीम इंडिया में तेज गेंदबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिलेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने एक मुकाबला अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने दो मैचों में एक हार का सामना भी किया है। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है और तीन मुकाबले और बचे हुए हैं। सीरीज का अगला टेस्ट मैच राजकोट में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+