IND vs ENG: क्या सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या के रिश्ते में आ गई है खटास? भारतीय कप्तान ने बताया पूरा सच
IND vs ENG Suryakumar Yadav: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ बातों का जिक्र किया। टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनके और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बीच बहुत बढ़िया रिश्ता है। अक्षर पटेल के उपकप्तान बनने के बाद से ही सूर्य़कुमार यादव और हार्दिक पंड्या को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थी।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी रही है शानदार
दरअसल, जब रोहित शर्मा ने 2022-23 सीजन के दौरान वनडे पर ध्यान केंद्रित किया था। तब हार्दिक पंड्या को भारत के भविष्य के टी-20 कप्तान के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि, 2023 वनडे विश्व कप के बाद रोहित ने वापसी की और भारत को 2024 टी-20 खिताब दिलाया। रोहित ने इसके बाद टी-20 से संन्यास लेने का फैसला किया और सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई।

हार्दिक के साथ कैसे हैं सूर्यकुमार के संबंध
सूर्यकुमार ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पहले टी20 से पहले कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हार्दिक पंड्या के साथ संबंध वाकई बहुत अच्छे रहे हैं। हम काफी लंबे समय से साथ में खेल रहे हैं। मुझे अभी भी याद है कि 2018 से जब मैं मुंबई इंडियंस में वापस गया था। तब हमने पहली बार साथ में खेला था और यह आज भी वैसा ही है।
अक्षर पटेल बने उपकप्तान
सूर्यकुमार ने आगे कहा कि जब हम फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में वापस जाएंगे तो मैं शांत हो सकता हूं और थोड़ा आराम कर सकता हूं। लेकिन हम मैदान पर अच्छे दोस्त रहे हैं और हम जानते हैं कि हमें भारतीय टीम के साथ आगे क्या चाहिए। इस सीरीज़ में पंड्या टीम के उपकप्तान बनने की दौड़ में थे, लेकिन टीम ने उनकी जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल को चुना।
भारतीय कप्तान ने कहा कि अक्षर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। हमने देखा कि उन्होंने 2024 टी 20 विश्व कप में क्या किया, वह बहुत लंबे समय से टीम के साथ हैं। साथ ही हार्दिक भी लीडिंग ग्रुप का हिस्सा हैं। जब हम बैठते हैं, तो हम तय करते हैं कि हम आगे टीम के साथ क्या करना चाहते हैं और मैदान पर भी वह हमेशा मौजूद रहते हैं। हमारे पास मैदान पर बहुत सारे कप्तान हैं।












Click it and Unblock the Notifications