IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड का पहला टी20 कितने बजे होगा शुरू? कहां देखें लाइव मुकाबला

IND vs ENG Time and Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज का आगाज धांसू अंदाज में करना चाहेगी। टीम इंडिया की इस साल यह पहली टी20 सीरीज है।

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच टक्कर होनी है। बुधवार को यह मैच शाम को खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। पिछले छह से सात महीनों में भारतीय टीम में काफी बदलाव देखने को मिला है।

ind vs eng

संजू सैमसन और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में खेली गई सीरीज के दौरान दो-दो शतकीय पारियां खेली थी। दोनों की फॉर्म अच्छी है और एक बार फिर से उनके बल्ले से रन देखने को मिल सकते हैं। इंग्लैंड के लिए काम आसान नहीं होगा।

IND v ENG टी20 कितने बजे होगा शुरू

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता का ईडन गार्डंस में 22 जनवरी से शुरू होगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। टॉस का समय शाम 6 बजकर 30 मिनट है। दोनों टीमों के बल्लेबाज इस मैच में रनों की बारिश कर सकते हैं।

IND vs ENG टी20 कहां देखें

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबला अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा। टीवी पर यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा हॉटस्टार पर भी यह मैच लाइव आएगा। हॉटस्टार की वेबसाईट और एप्लीकेशन दोनों पर यह मुकाबला लाइव देखा जा सकता है।

भारत-इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 क्रिकेट के आंकड़ों पर नज़र डाली जाए, तो टीम इंडिया का पलड़ा थोड़ा भारी नज़र आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है और इंग्लैंड की टीम को 11 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+