IND vs ENG semifinal: ये हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों के बीच होगी टक्कर

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है। इस मुकाबले में भारतीय टीम किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी, इसकी चर्चाएं जोरों पर है।

India vs England, 2nd Semi-Final Predicted Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को एडिलेड के मैदान पर खेला जाना है। इस मुकाबले में भारतीय टीम किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी, इसकी चर्चाएं जोरों पर है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की खबर के बाद फैंस की चिंताएं और बढ़ गई है। भारत इस मुकाबले में अपने बेस्ट खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना चाहेगा।

कप्तान रोहित शर्मा से होगी रनों की उम्मीद

कप्तान रोहित शर्मा से होगी रनों की उम्मीद

रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह पूरी तरह से फिट हैं। रोहित शर्मा के लिए यह वर्ल्ड कप कुछ खास नहीं रहा है। नीदरलैंड के खिलाफ रोहित ने अर्धशतक जरूर लगाया था। लेकिन इसके अलावा इस पूरे टूर्नामेंट में वह बल्ले से संघर्ष करते नजर आए। ऐसे में फैंस को सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

पंत या कार्तिक किसे मिलेगा मौका

पंत या कार्तिक किसे मिलेगा मौका

दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। इन दोनों ही खिलाड़ियों में से किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा, यह सवाल फैंस के मन में लगातार बना हुआ है। सेमीफाइनल से पहले वर्ल्ड कप में पहली बार ऋषभ पंत को रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दिया। ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड शानदार रहा है और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में हाल ही में उन्होंने शतक जड़कर सीरीज में जीत दिलाई थी।

गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की कमी को अर्शदीप सिंह ने भरने का काम किया है। नई गेंद के साथ भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन कमाल का रहा है। मोहम्मद शमी और आर अश्विन ने भी बीच के ओवर में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित इस बड़े मुकाबले में युजवेंद्र चहल को मौका देते हैं या नहीं। अक्षर पटेल भी अब तक गेंद और बल्ले से इस वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड: जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड / डेविड विली ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+