IND vs ENG: जोफ्रा आर्चर की वापसी पर ऋषभ पंत ने ली चुटकी, सरेआम दी बड़ी प्रतिक्रिया
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन से पर्दा उठा दिया था। इंग्लैंड ने अपने घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मैदान पर वापसी करने के लिए बुला लिया। लम्बे समय के बाद आर्चर को टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा। इस बीच ऋषभ पंत काफी उत्साहित हैं।
पंत को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इंग्लैंड की टीम में किस खिलाड़ी की वापसी हो रही है। प्रेस वार्ता में पंत ने कुछ ऐसा ही कहा है, जो वायरल भी हो गया। पंत ने आर्चर की वापसी का एक तरह से मज़ाक बनाया है। उन्होंने चुटीले अंदाज में उत्तर दिया।

IND vs ENG: पंत ने क्या कहा
पंत ने कहा कि जोफ्रा आर्चर लम्बे समय के बाद वापसी कर रहे हैं, मैं खुश हूँ कि वह फिर से खेल में आ गए हैं। उनके खिलाफ खेलना हमेशा शानदार होता है। मैं मैच में खेलते हुए अपना 200 फीसदी देने का प्रयास करता हूँ और पूरा लुत्फ़ भी उठाता हूँ।
अपने बयान से पंत ने बता दिया कि मेरा गेम तो वैसा ही रहेगा, जैसा हमेशा होता है। गौरतलब है कि जोफ्रा आर्चर 2021 में अंतिम बाद टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे थे। इसके बाद वह अब मैदान पर उतर रहे हैं। चोट के कारण वह रेड बॉल क्रिकेट से चार साल दूर रहे थे। हालांकि सफेद गेंद क्रिकेट में उनकी वापसी हो गई थी।
IND vs ENG: तूफानी फॉर्म में हैं पंत
ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान धाकड़ फॉर्म में रहे हैं, लीड्स टेस्ट में पंत के बल्ले से दो शतक आए थे, दोनों पारियों में उन्होंने गदर काटने का काम किया था। इसके बाद एजबेस्टन टेस्ट मैच के दौरान भी पंत ने धमाल मचा दिया था और फिफ्टी जमाई थी। जिस तरह की फॉर्म में अभी पंत चल रहे हैं, उससे कहा जा सकता है कि वह लॉर्ड्स में भी कमाल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications