Ind vs Eng Pitch Report: आज की पिच में बहुत रन हैं, लेकिन इस चीज का रखना होगा ध्यान
Ind vs Eng Pitch Report: आज भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला है। दोनों ही टीमें आज के सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करके फाइनल में जगह को पक्की करना चाहेंगी। भारतीय टीम ने लीग स्टेज पर जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज के मैच में भी टीम इंडिया पूरे दमखम के साथ उतरेगी और मैच में जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह बनाएगी। आज के मैच से पहले पिच रिपोर्ट देते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि इस पिच में बहुत रन हैं।

सुनील गावस्कर ने पिच रिपोर्ट देते हुए कहा कि यह पिच बहुत बढ़िया है, एडिलेड की पिच पर हमेशा बहुत ज्यादा रन होते हैं। थोड़ी सी घास दिखाई दे रही है, मुझे नहीं लगता है कि इससे कुछ खास फर्क पड़ेगा। जिस तरह से गेंद बल्ले पर आ रही है उसका फायदा बल्लेबाजों का मिलेगा, स्क्वॉयर बाउंड्री छोटी बाउंड्ही है, एक तरफ 60 मीटर तो दूसरी तरफ 65 मीटर है। स्ट्रेट बाउंड्री लंबी है। जो भी टीम छोटी बाउंड्री का इस्तेमाल अच्छी तरह से करेगी मुझे लगता है वो जीतेगी। पिच तो बहुत बढ़िया है, पिच में तो रन, रन और रन ही है। जो कप्तान टॉस जीतेगा देखना होगा क्या करेगा। मुझे लगता है कि भारतीय टीम चेज अच्छा करती है तो उन्हें टॉस जीतकर फील्डिंग करनी चाहिए।
बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है, ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी। भारतीय टीम में आज कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। रोहित शर्मा ने बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ जो हमारी टीम थी उसी के साथ आज हम खेल रहे हैं। ऋषभ पंत की जगह को टीम में बरकरार रखा गया है। देखने वाली बात यह है कि क्या भारतीय टीम आज बड़ा स्कोर खड़ा करके इंग्लैंड पर दबाव डाल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications