IND vs ENG: मैच से पहले इंग्लैंड के दिग्गज का हैरतअंगेज बयान, कहा- ईगो में रहते हैं विराट कोहली
IND vs ENG Ollie Robinson on Virat Kohli: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज को भारत ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। भारत ने तीन मैचो की सीरीज को 3-0 के साथ समाप्त करने में कामयाबी हासिल की। भारतीय टीम अफगानिस्तान के बाद अब इंग्लैंड से भिड़ने वाली है। भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
बयान बाजी का दौर शुरू: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बयान बाजी का दौर चल पड़ा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने भारत के रन मशीन विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। ओली रॉबिन्सन ने विराट कोहली को घमंडी इंसान बताया है। अपने इस बयान के बाद ओली रॉबिन्सन के बीच चर्चाओं में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार विराट कोहली के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

ओली रॉबिन्सन का बड़ा बयान: 25 जनवरी को होने वाले टेस्ट मैच से पहले ओली रॉबिन्सन ने कहा कि विराट में बड़ा अहंकार है। यह स्टार बल्लेबाज रेड बॉल सीरीज पर हावी होने वाला है। ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए ओली रॉबिन्सन ने कहा कि हम सब अपनी टीम की तरफ से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं और उन्हें आउट करना चाहते हैं। कोहली उनमें से एक हैं। उनके पास काफी अनुभव है और मुझे लगता है कि भारत में कोहली हावी होना चाहेंगे। यहां टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने वाला है।
पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान।
पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications