IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे विराट, रोहित और बुमराह? चैंपियंस ट्रॉफी से पहले BCCI का बड़ा फैसला
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। टीम श्रीलंका में वनडे सीरीज हार गई, न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से पिछड़ रही है, जबकि एक मैच और बाकी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने की उसकी संभावना भी धूमिल दिख रही है।
ऑस्ट्रेलिया में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। अब स्पोर्ट्स तक की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कार्यभार प्रबंधन के कारण ये तीनों खिलाड़ी 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में नहीं खेल सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे विराट, रोहित और बुमराह?
भारत, इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 (22 जनवरी से शुरू) और तीन वनडे खेलेगा। 9 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन वनडे मैच इस प्रारूप में आखिरी मैच होंगे। अगर वाकई ये तीनों वनडे सीरीज से बाहर हो जाते हैं, तो यह चौंकाने वाला फैसला होगा।
पूर्व क्रिकेटर ने कोहली और रोहित शर्मा पर किया कटाक्ष
भारत के मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को जीतने से रोकने में विफल रहने के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना ने खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में हाल के मैचों में खराब फॉर्म को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर कटाक्ष किया।
'रोहित और विराट को खुद ही बैठ जाना चाहिए'
सुरिंदर खन्ना ने एएनआई से बातचीत में कहा कि, 'रोहित शर्मा और विराट कोहली क्या कर रहे हैं? ऋषभ पंत से ध्यान हटाइए। वह पहले दिन से ही ऐसे ही खेलता था। वह ऐसी गलतियां करता रहेगा। कोहली और रोहित के बारे में बताइए, पिछले 40-45 पारियों से उन्होंने क्या किया है? अगर चयनकर्ता ऐसा नहीं कर रहे हैं तो उन्हें खुद ही बाहर बैठ जाना चाहिए।'
उन्होंने कहा कि, 'आप और मैं उन्हें बाहर नहीं कर सकते। वे जिस तरह की फॉर्म में हैं, अगर आप गेंदबाजी भी करेंगे तो वे आउट हो जाएंगे। मैं यह अनुभव से कह रहा हूं। जो शॉट उनका स्कोरिंग है, उसे उन्हें क्यों नहीं खेलना चाहिए? डेविड गॉवर और गुंडप्पा विश्वनाथ ने कट शॉट खेलकर इतने रन बनाए।'












Click it and Unblock the Notifications