ICC Awards: जसप्रीत बुमराह का आईसीसी अवॉर्ड्स में दबदबा, सभी कैटेगरी में नोमिनेट खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

ICC Awards: साल 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी अवॉर्ड्स मिलने हैं। आईसीसी इसके विनर्स की घोषणा करेगी लेकिन इससे पहले नोमिनेट प्लेयर्स की लिस्ट जारी की गई है। भारत से जसप्रीत बुमराह ने दो कैटेगरी में अपना नाम दर्ज कराया है।

महिला वर्ग में भी भारत से कुछ प्लेयर्स को शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों का भी दबदवा रहा है। हालांकि फाइनल लिस्ट विनर्स की घोषणा पर ही सामने आएगी। नोमिनेट प्लेयर्स में से विजेता कोई भी हो सकता है। विनर लिस्ट की घोषणा जनवरी के अंत तक हो सकती है।

icc awards

क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड को उच्चतम माना जाता है। बुमराह के साथ इस पुरस्कार के लिए कुछ अन्य नामों को भी शामिल किया गया है। दो कैटेगरी में से दोनों में बुमराह को अवॉर्ड मिल सकता है। हालांकि उनके साथ नोमिनेट प्लेयर्स भी कम नहीं हैं।

क्रिकेटर ऑफ़ दईयर के अवॉर्ड को सर गैरी सोबर्स ट्रॉफी कहा जाता है। भारत से कई प्लेयर्स इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को हासिल कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और अश्विन का नाम लिस्ट में है। बुमराह इसे हासिल करेंगे, तो पांचवें भारतीय बन जाएँगे।

ICC Awards 2024 के लिए नोमिनेट प्लेयर्स की लिस्ट

  • आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर- हैरी ब्रूक, जसप्रीत बुमराह, जो रूट, ट्रेविस हेड
  • आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर- हैरी ब्रूक, जसप्रीत बुमराह, कामिंदु मेंडिस, जो रूट
  • आईसीसी मेंस वनडे प्लेयर ऑफ़ द ईयर- वनिंदु हसारंगा, कुसल मेंडिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, शेरफेन रदरफोर्ड,
  • आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर- बाबर आजम, ट्रेविस हेड, सिकन्दर रजा, अर्शदीप सिंह
  • आईसीसी इमर्जिंग मेंस क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर- गस एटकिंसन, सैम अयूब, शमार जोसेफ, कामिंदु मेंडिस

क्रिकेट लेखकों और प्रसारकों के एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा शॉर्टलिस्ट तैयार की गईं, जिन्होंने पूरे कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैदान पर प्रदर्शन और समग्र उपलब्धियों के अनुसार नामांकित व्यक्तियों का चयन किया।

आईसीसी अवॉर्ड्स के लिए लिस्ट कुछ लोगों द्वारा मिलकर तैयार की गई है। इनमें क्रिकेट लेखक, प्रसारकों के विशेषज्ञ पैनल के लोग आदि शामिल हैं। उन्होंने मैदान पर प्लेयर्स के प्रदर्शन के आधार पर यह लिस्ट तैयार की है। विनर्स की घोषणा बाद में की जानी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+