Ind vs Eng: ओवल मैच के दौरान सैफ और धोनी दिखे साथ-साथ, करीना ने कही खास बात

नई दिल्ली, 13 जुलाई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंग्लैंड में हैं और वो भारत के पिछले तीन मुकाबलों के दौरान नजर भी आ चुके हैं, वैसे इससे पहले तो उनकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें वायरल हुई थीं लेकिन इस बार उनकी तस्वीरों में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं। दरअसल इंडिया का वनडे मैच देखने के लिए सैफ भी अपनी खूबसूरत बेगम करीना और बेटे तैमूर के साथ ओवल पहुंचे थे, जहां सैफ और धोनी ने साथ में फोटो भी क्लिक करवाई, गौर करने वाली बात ये है कि इस फोटो में धोनी-सैफ के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर गार्डन ग्रीनिज भी नजर आ रहे हैं।

धोनी, सैफ और ग्रीनिज की फोटो वायरल

धोनी, सैफ और ग्रीनिज की फोटो वायरल

धोनी, सैफ और ग्रीनिज तीनों की फोटो वायरल हो रही है, जिस पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सैफ और तैमूर की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है कि ये तैमूर का पहला वनडे मैच था

तैमूर की भी हुई तस्वीर वायरल

तैमूर की भी हुई तस्वीर वायरल

इससे पहले धोनी की तस्वीर टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल, ऋषभ पंत और ईशान किशन के साथ वायरल हुई थी, जिसमें वो दोनों से बात करते दिखाई पड़ रहे थे। मालूम हो कि पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया था।

सैफ के पापा और दादा दोनों रहे हैं टीम इंडिया के कप्तान

सैफ के पापा और दादा दोनों रहे हैं टीम इंडिया के कप्तान

आपको बता दें कि सैफ अली खान का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है, उनके दादा इफ्तिखार अली खान और पिता मंसूर अली खान क्रिकेटर थे। खास बात ये है कि दोनों ने ही भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। मंसूर अली खान तो क्रिकेट के गलियारों में टाइगर के नाम से जाने जाते थे। उनके नाम पर कई इंटरनेशनल रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्हीं की कप्तानी में साल 1967 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में सीरीज जीती थी, ये पहली बार था जब भारतीय टीम विदेश से जीतकर आई थी।

 भारत के लिए 47 टेस्ट खेले

भारत के लिए 47 टेस्ट खेले

जब वो भारतीय टीम के कप्तान बने तो उनकी उम्र मात्र 21 वर्ष थी। उन्होंने भारत के लिए 47 टेस्ट खेले जिनमें 40 टेस्ट मैचों में उन्होंने भारत की कप्तानी की थी, जिनमें सिर्फ नौ टेस्ट मैचों में भारत जीता था और बाकी 19 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

सैफ ने चुनी फिल्में, क्रिकेट नहीं

पटौदी भी चाहते थे कि उनका बेटा सैफ क्रिकेट खेले लेकिन सैफ ने अपनी मां शर्मिला टैगोर के करियर यानी की रूपहले पर्दे को चुना, जिसमें वो काफी सफल भी रहे। हालांकि उनका क्रिकेट के प्रति लगाव कम नहीं हुआ है, वो अक्सर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाते देखे जाते हैं तो वहीं उनका बड़ा बेटा इब्रााहिम भी अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी है, हालांकि उन्होंने भी बतौर करियर क्रिकेट को नहीं चुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+