IND vs ENG: 224 रन पर सिमटी भारतीय टीम, फिर भी इंग्लैंड को हो गया बड़ा नुकसान! जानें कैसे?

IND vs ENG, Chris Woakes: ओवल टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रही। शुक्रवार को जब खेल शुरू हुआ तो भारत का स्कोर 204/6 था, लेकिन आधे घंटे के भीतर पूरी पारी महज 224 रन पर सिमट गई। करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर के बीच सातवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई थी, लेकिन जल्द ही इंग्लिश गेंदबाजों ने दोनों को पवेलियन भेज दिया। करुण नायर ने 109 गेंदों में 57 रन बनाए, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 55 गेंदों में 26 रन की पारी खेली।

गस एटकिंसन ने झटके पांच विकेट (IND vs ENG, Chris Woakes)

इसके बाद भारत की पारी तेजी से ढह गई। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा खाता खोले बिना आउट हो गए, जबकि आकाश दीप नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके। जोश टंग को 3 विकेट और क्रिस वोक्स को 1 सफलता मिली। भारत की बल्लेबाज़ी एक बार फिर दबाव में दिखी और टीम को अब गेंदबाज़ों से वापसी की उम्मीद होगी।

IND vs ENG 1

इंग्लैंड को बड़ा झटका

पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स मैच के दौरान चोटिल हो गए और अब पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। यह घटना उस समय हुई जब वोक्स बाउंड्री रोकने की कोशिश कर रहे थे और उनका कंधा जोर से ज़मीन पर लग गया। चोट लगते ही मेडिकल स्टाफ उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले गया।

बढ़ सकती है इंग्लैंड की मुश्किलें

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि वोक्स की यह कंधे की चोट गंभीर है और वह इस टेस्ट के बाकी हिस्से में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ईसीबी ने यह भी कहा कि सीरीज़ के अंत में उनकी चोट की दोबारा जांच की जाएगी। क्रिस वोक्स इस टेस्ट सीरीज़ में अब तक इंग्लैंड के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हुए थे। उन्होंने पहले चारों टेस्ट में हिस्सा लिया था और बल्ले व गेंद दोनों से टीम को संतुलन दिया था। लेकिन अब उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन को बड़ा झटका लग सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+