IND vs ENG: कब और कहाँ होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला ODI मुकाबला? 5 साल बाद इस स्टेडियम में मैच

IND vs ENG 1st ODI: टी20 क्रिकेट में सीरीज समाप्त होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच अब एकदिवसीय सीरीज के मैच खेले जाएंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी के हिसाब से यह काफी अहम है। टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली थी। वनडे सीरीज में तीन मैच खेले जाने हैं।

टीम इंडिया की कप्तानी अब तक सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी लेकिन अब पुराने नाम वापस आ गए हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम मैदान पर उतरने वाली है। टीम इंडिया को यूएई में चैम्पियंस ट्रॉफी के अपने मैच खेलने हैं और इसकी तैयारी के हिसाब से सीरीज अहम है।

ind vs eng

पहला मुकाबला हर सीरीज के लिए खास होता है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे भी कुछ उसी तरह रहने वाला है। जिस वेन्यू पर मैच होना है, वहां पांच साल से कोई एकदिवसीय मैच नहीं खेला गया है।

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड पहला ODI कब होगा

दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच का आगाज 6 फरवरी को होगा। टी20 सीरीज के बाद कुछ दिनों का गैप रखा गया है। तीन दिनों के गैप के बाद पहला एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम में कई खिलाड़ी इस बार अलग दिखने वाले हैं।

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड पहला ODI कहां होगा

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला एक ऐसे वेन्यू पर खेला जाएगा, जहाँ पिछले पांच सालों में टेस्ट मैच तो हुआ है लेकिन एकदिवसीय मैच नहीं खेला गया। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर मुकाबला खेला जाएगा। यहाँ 2019 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे खेला गया था।

क्यों दोनों टीमों के लिए अहम सीरीज

इस सीरीज के बाद पाकिस्तान और यूएई में चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले होने हैं। भारतीय टीम दुबई में खेलेगी लेकिन इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान में खेलने जाना है। तैयारी के हिसाब से इस सीरीज से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। यही कारण है कि दोनों टीमों के लिए हर मैच अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+