IND vs ENG: टीम इंडिया के खिलाफ उठेगा तूफ़ान, 4 साल बाद होगी इंग्लैंड के खूंखार खिलाड़ी की वापसी?
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे लीड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने धाकड़ गेम का प्रदर्शन किया। तीन शतक पहली पारी में भारत की तरफ से देखने को मिले और इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए। भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग की।
इंग्लिश टीम में आक्रमण नया था और भारतीय बल्लेबाजों को इसका फायदा हुआ। इस बीच खबर आ रही है कि इंग्लैंड ने आने वाले मैचों के लिए पहले से ही कुछ अलग सोच लिया है। अगले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड का एक धाकड़ खिलाड़ी टीम में वापस आ सकता है।

काफी समय से बाहर चल रहे जोफ्रा आर्चर की वापसी हो सकती है। अगर ऐसा होता है,तो इंग्लिश आक्रमण में एक नई जान आ जाएगी। वह डरहम में ससेक्स के लिए काउंटी चैम्पियनशिप मुकाबले में खेलने जा रहे हैं और बाद में इंग्लिश टीम में वापसी कर सकते हैं।
काउंटी मुकाबले में अगर वह सफलतापूर्वक खेल जाते हैं, तो इंग्लैंड की नेशनल टीम में लौटकर एजबेस्टन टेस्ट में भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाजों ने लीड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लिश गेंदबाजों को जमकर धोया है।
IND vs ENG: चार साल से नहीं खेला टेस्ट
चोट की वजह से जोफ्रा आर्चर काफी समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने अंतिम बाद टेस्ट मुकाबला 2021 में भारत के खिलाफ ही खेला था, वह चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए फिर से मैदान पर उतर सकते हैं। इंग्लैंड को उनके जैसे गेंदबाज की आवश्यकता है।
IND vs ENG: लीड्स में चमके भारतीय
लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारियां खेली थी और स्कोर 471 रनों तक पहुंचा दिया था, इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई होने के बाद आर्चर की याद आई है। देखना होगा कि वह एजबेस्टन टेस्ट में खेल पाएंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications