Joe Root ने शतक जड़ मैनचेस्टर में रच दिया इतिहास, दुनिया का कोई बल्लेबाज जो काम नहीं कर सका वो कर दिखाया
Ind vs Eng Joe Root: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बना रहे हैं। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए रूट ने शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। रूट ने 178 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह इस मैदान पर 1000 से अधिक टेस्ट रन पूरे कर लिए। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
एक ही मैदान पर पूरे किए 1000 रन (Ind vs Eng Joe Root)
जो रूट ने ओल्ड ट्रैफर्ड पर अब तक 12 टेस्ट मैचों में 1100 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 69.40 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक और 2 शतक लगाया है। इस मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन है। इतना ही नहीं उन्होंने इंग्लैंड के दो और दिग्गज बल्लेबाज़ों एलिस्टेयर कुक और ग्रैहम गूच की बराबरी कर ली है, जिन्होंने दो अलग-अलग मैदानों (लॉर्ड्स और द ओवल) पर 1000+ टेस्ट रन बनाए थे। रूट ने लॉर्ड्स पर भी 2166 रन बना रखे हैं।

दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे
इस मैच में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए रूट ने दिग्गज बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस को भी पीछे छोड़ दिया। रूट अब टेस्ट क्रिकेट के तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। उनके नाम अब 157 टेस्ट मैचों में 13,322 रन हो चुके हैं, जिसमें 37 शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 262 रन का है। रूट अब सिर्फ रिकी पोंटिंग (13,378 रन) और सचिन तेंदुलकर (15,921 रन) से पीछे हैं।
जबरदस्त फॉर्म में हैं रूट
सीरीज की बात करें तो रूट ने अब तक चार टेस्ट मैचों की सात पारियों में 350 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 63.20 रहा है। भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में वह एक बार फिर इंग्लैंड के लिए दीवार बनकर खड़े हैं। इंग्लैंड अगर चौथा टेस्ट जीत जाती है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। ऐसे में भारत की कोशिश चौथे टेस्ट को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications