IND vs ENG: जेम्स एंडरसन का धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड, 147 सालों के टेस्ट इतिहास में पहली बार बना ऐसा कीर्तिमान

IND vS ENG: धर्मशाला टेस्ट मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम की पहली पारी समाप्त हो गई। टीम इंडिया के बचे हुए दोनों विकेट आधे घंटे के अंदर ही आउट हो गए और पारी 477 रन के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। भारत के पास अब 259 रनों की लीड है।

इस दौरान इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने धमाका करते हुए एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जो 147 सालों के टेस्ट इतिहास में कोई तेज गेंदबाज नहीं बना पाया था। जेम्स एंडरसन ने 22 साल खेलकर यह बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है।

india and england

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे किये। वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले किसी तेज गेंदबाज ने ऐसा नहीं किया था। एंडरसन ने इस कीर्तिमान तक आने के लिए 187 टेस्ट मैच खेले हैं।

टेस्ट क्रिकेट में अगर ओवरऑल टैली देखें तो जेम्स एंडरसन से आगे दो ही गेंदबाज हैं, जिन्होंने 700 या उससे ज्यादा विकेट झटके हैं। दोनों ही स्पिनर हैं। लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 708 विकेट झटके हैं। उनके अलावा मुथैया मुरलीधरन ने 800 टेस्ट विकेट झटके हैं। एंडरसन जल्दी ही वॉर्न को पीछे छोड़ सकते हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों में दो तेज गेंदबाज शामिल हैं। खास बात यह है कि दोनों ही तेज गेंदबाज इंग्लैंड से ही हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम 604 विकेट हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने 563 विकेट हैं। एंडरसन ने इन सभी तेज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+