लॉर्ड्स में भारत के लिए शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, 7 खिलाड़ियों में एक गेंदबाज भी शामिल
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने धांसू बैटिंग करते हुए तहलका मचा दिया। दूसरे दिन के गेम में ओपनर के तौर पर खेलने के लिए आए केरल राहुल ने तीसरे दिन लंच के तुरंत बाद अपना सैकड़ा जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
केएल राहुल के टेस्ट करियर का यह कुल दसवां शतक है। इतना ही नहीं, वह लॉर्ड्स में दो शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा भारत के लिए दिलीप वेंगसरकर ने किया था। वेंगसरकर के नाम लॉर्ड्स में तीन शतकीय पारियां हैं।

केएल राहुल ने इंग्लैंड में साल 2021 में सैकड़ा जमाया था, इसके बाद इस बार भी वह शतक जमाने में सफल रहे हैं। लॉर्ड्स में सैकड़ा जमाना अपने-आप में एक बड़ी बात होती है। मैदान ऐतिहासिक है और दर्शकों का उत्साह भी अलग लेवल वाला रहता है।
लॉर्ड्स में भारत के लिए एक और राहुल ने शतक जमाया था। वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने साल 2007 में लॉर्ड्स में खेलते हुए टीम इंडिया के लिए शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा सौरव गांगुली के नाम भी लॉर्ड्स में शतक है।
साल 19996 में लॉर्ड्स में सौरव गांगुली ने शतकीय पारी खेली थी। साल 1996 में दादा ने भारत के लिए लॉर्ड्स में डेब्यू किया था और वहां जाकर पहले मैच में ही शतक जमा दिया था। गांगुली के साथ उस मैच में द्रविड़ भी थे लेकिन वह 95 पर आउट हो गए थे, द्रविड़ का भी वह डेब्यू टेस्ट था।
लॉर्ड्स में शतक नहीं जमा पाने वाले दिग्गजों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण जैसे नाम हैं। इनके बल्ले से वहां शतक नहीं आया। भारत के लिए 7 बल्लेबाजों ने शतक जड़ा था, उनमें एक खिलाड़ी तो गेंदबाज था, जिसने शतक जड़कर इतिहास रचा था, भारत के लिए लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट यहां देखी जा सकती है।
लॉर्ड्स में भारत के लिए शतक जड़ने वाले खिलाड़ी (IND vs ENG)
दिलीप वेंगसरकर- 3
केएल राहुल- 1
राहुल द्रविड़- 1
सौरव गांगुली- 1
गुंडप्पा विश्वनाथ- 1
अजित अगरकर- 1
अजिंक्य रहाणे- 1












Click it and Unblock the Notifications