IND vs ENG: कौन है बर्मिंघम में रनों का बादशाह? बल्ले से तबाही मचाने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बुधवार से शुरू हो रहा है। पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने बैटिंग में धमाल मचा दिया था लेकिन इसके बावजूद पराजित होकर सीरीज में टीम इंडिया पिछड़ गई है।

अब दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि भारत के लिए इस वेन्यू पर रनों के मामले में किसने धमाल मचाया है। पांच भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानना चाहिए, जिनके बल्ले से बर्मिंघम में जमकर रन आए हैं।

ind vs eng

विराट कोहली

टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके विराट कोहली का नाम नंबर एक पर है। बर्मिंघम में इंग्लैंड के गेंदबाजों को कोहली ने धोया है। यहाँ खेलते हुए उनके बल्ले से कुल 231 रन आए हैं, जो किसी भी भारतीय के बल्ले से सर्वधिक रन आए हैं।

सुनील गावस्कर

पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी बर्मिंघम के मैदान पर अपना बल्ला चलाया है। उन्होंने उस जमाने में रन बनाए हैं, जब गेंदबाजों के लिए कंडीशंस ज्यादा आदर्श हुआ करती थी। एजबेस्टन में सुनील गावस्कर के बल्ले से कुल 216 रन आए हैं और वह इस खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवाना कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम भी सूची में शामिल है। सचिन तेंदुलकर ने भी इंग्लिश गेंदबाजों की धुनाई करने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बर्मिंघम में खेले गए मैचों में कुल 187 रन बनाए हैं। हालांकि उनके नाम के अनुसार ये रन थोड़े कम कहे जा सकते हैं।

ऋषभ पंत

लिस्ट में चौथे नम्बर पर ऋषभ पंत का नाम है, पंत ने बर्मिंघम में कुल 146 रन बनाए हैं और इस बार भी उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। पंत ने लीड्स टेस्ट मैच में धमाल मचा दिया था। उस मैच की दोनों पारियों में सैकड़ा जड़कर उन्होंने धाकड़ फॉर्म दर्शाई है।

रविन्द्र जडेजा

भारतीय ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कुल 104 रन बर्मिंघम में बनाए हैं। जडेजा भी अगले टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। लिहाजा उनके उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है और यह टैली और ऊपर जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+