IND vs ENG: क्या थी लीड्स टेस्ट की गलती? जिससे भारत ने एजबेस्टन में लिया सबक, फेरा इंग्लैंड के अरमानों पर पानी

IND vs ENG: गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल, रविन्द्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने भी अहम योगदान दिया। यही कारण था कि भारतीय टीम ने दूसरे दिन के खेल में चायकाल तक 564 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया और यह स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर ही बना लिया।

सोचने वाली बात है कि आखिर इस बार ऐसा क्या होगा? लीड्स टेस्ट में भारत ने बड़ी गलती की थी और दो बार ऐसा हुआ था। उसे एजबेस्टन में आते ही सुधार लिया। उन गलतियों से सबक लेकर भारत ने महज एक ही मैच में अंग्रेजों के पसीने छुड़ा डाले और अरमानों में पानी फेरने का काम किया।

ind vs eng

दरअसल लीड्स टेस्ट मैच में भारत की टीम बेहतरीन करते हुए आउट हुई थी और दोनों पारियों में नई गेंद आते ही टीम इंडिया ने आत्मसमर्पण कर दिया। भारत ने गुच्छों में विकेट गंवाए। इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। दोनों पारियों में इंग्लैंड ने दूसरी नई गेंद का फायदा उठाया था।

IND vs ENG: लीड्स में दो बार गलती

लीड्स में पहली पारी के दौरान भारतीय टीम का स्कोर जब 430/3 था, उस समय दूसर नई गेंद महज 20 ओवर पुरानी थी। इस दौरान गिल का विकेट गिरा और धीरे-धीरे अन्य सभी बल्लेबाज आउट हो गए। महज 41 के स्कोर पर भारत ने अपने 7 विकेट गंवाए और स्कोर 500 तक भी नहीं जा पाया। टीम इंडिया 471 पर आउट हो गई।

ऐसा ही कुछ दूसरी पारी में भी दिखा। इस बार भारत का स्कोर 4 विकेट पर 333 रन था। दूसरी नई गेंद महज 4 ओवर पुरानी थी। यहां के'एल राहुल आउट हुए और बचे हुए सभी विकेट भी गिरते रहे। महज 31 रनों में ही 6 विकेट गिर गए और टीम इंडिया की पारी 364 पर समाप्त हुई। इससे इंग्लैंड को कम लक्ष्य मिला और भारत की हार हुई।

IND vs ENG: एजबेस्टन में क्या हुआ

इस बार ऐसा नहीं हुआ और टीम इंडिया ने जमकर रन कूटे। नितीश रेड्डी के रूप में पांचवां विकेट 62वें ओवर में गिरा था। इसके बाद जडेजा और गिल ने मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों मिलकर 45 ओवर खेल गए। उनमें 27 ओवर नई गेंद के भी थे।

जडेजा 89 रन बना आउट हो गए लेकिन वॉशिंगटन सुंदर और गिल फिर से क्रीज पर टिक गए। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई और टीम इंडिया का स्कोर 550 पार कर गया। हालांकि गिल का दोहरा शतक भी काफी अहम रहा। इस बार टीम इंडिया का निचला क्रम जल्दी नहीं सिमटा, इससे स्कोर बड़ा हुआ और लीड्स टेस्ट की गलती भी सुधर गई। इंग्लैंड के गेंदबाज विकेटों के लिए तरसते हुए दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+