IND vs ENG: हारते ही इंग्लैंड टीम ने खड़े किये कान? लॉर्ड्स टेस्ट की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा अपडेट

IND vs ENG: भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में हार झेलने के इंग्लैंड के कान खड़े हो गए हैं। अगले टेस्ट से पहले इंग्लिश टीम कड़ी तैयारी में जुटी हुई है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव की आशंका है। सीरीज में लीड लेने के लिए ऐसा हो सकता है।

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने इंग्लिश टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कार्तिक ने इंग्लैंड की टीम में नंबर तीन के लिए जैकब बेथल को दावेदार प्लेयर माना है। स्काई स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट पर उन्होंने बेथल की क्षमता को लेकर बयान दिया। हालांकि कार्तिक के अलावा भी इंग्लिश टीम में बदलाव होना तय माना जा रहा है।

ind vs eng

एजबेस्टन टेस्ट मैच से पहले इंग्लिश टीम में जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया गया था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। इस बार उनको टीम में लाया जा सकता है। अगर आर्चर आते हैं, तो शायद जोश टंग को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

IND vs ENG: आर्चर को लाने की तैयारी?

आर्चर को लाने की जरूरत इंग्लैंड को महसूस हुई है, तभी पिच में भी बदलाव दिखाई दे रहा है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पिच की पहली तस्वीर सामने आते ही चर्चा चल रही है कि आखिर क्या होने वाला है। ग्रीन पिच का मतलब ही तेज गेंदबाजों को मदद होती है।

IND vs ENG: ग्रीन पिच क्यों मांगी गई?

इंग्लैंड ने तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच की डिमांड की है। इंग्लैंड को मालूम है कि इस समय टीम इंडिया किस तरह बैटिंग में धमाल मचा रही है। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों में बैटिंग में अपना काम बखूबी किया है। ऐसे में इंग्लैंड को सोचने पर मजबूर होना पड़ा है।

इंग्लैंड में आर्चर के रूप में तेज गेंदबाज अन्दर आने से एक खिलाड़ी तो बाहर जाएगा। यह भी हो सकता है कि कुछ अन्य बदलाव भी दिखाई दें लेकिन एक परिवर्तन निश्चित तौर पर देखने को मिलने वाला है। अब ग्रीन पिच पर टीम इंडिया की बैटिंग देखने लायक होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+