IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती के चक्रव्यूह में फंसी इंग्लिश टीम, झटके पांच विकेट, बने 171 रन

IND vs ENG set Victory target: वरुण चक्रवर्ती के चक्रव्यूह में तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी बुरी तरह फंसे हुए नजर आए। वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवल के स्पेल में पांच विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान उन्होंने महज 24 रन खर्च किए। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 171 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। भारत को जीत के लिए 172 रन बनाने होंगे।

वरुण चक्रवर्ती ने झटके पांच विकेट (IND vs ENG set Victory target)

वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के रूप में वरुण चक्रवर्ती ने पहला विकेट झटकने में सफलता हासिल की। बेन डकेत के साथ 76 रनों की साझेदारी को तोड़कर वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई। इंग्लैंड को तीसरा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने फॉर्म में चल रहे बेन डकेत को अपना शिकार बनाया।

IND vs ENG 1

फिल सॉल्ट ने फिर किया निराश

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट और बेन डकेत ने पारी की शुरुआत की। फिल सॉल्ट एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। इंग्लैंड को पहला झटका सात रन के स्कोर पर लगा। हार्दिक पांड्या ने फिल सॉल्ट को पवेलियन भेजने का काम किया। रवि बिश्नोई ने हैरी ब्रूक को क्लीन बोल्ड कर इंग्लिश की टीम को बड़ा झटका दिया।

इंग्लैंड के बल्लेबाज फुस्स

14वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने लगातार दो विकेट लेकर अपना दमखम दिखाया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ब्रायडन कार्स उतरे। ब्रायडन कार्स ने पिछले मैच में अच्छे रन बनाए थे। लेकिन ब्रायडन कार्स को वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेज दिया। वहीं हार्दिक पंड्या ने लियाम लिविंगस्टोन का विकेट लेकर इंग्लैंड के बड़े स्कोर की उम्मीदे तोड़ दी।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+