Mohammed Shami ने 436 दिनों बाद की धमाकेदार वापसी, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दिखाया दम
IND vs ENG Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने 436 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की। शमी को मंगलवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी बार 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी वनडे विश्व कप फाइनल खेला था। मोहम्मद शमी ने धमाकेदार वापसी करते हुए शुरुआती दो ओवर काफी कसी हुई की और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपना दमखम दिखाया।
शमी को लेकर कोच ने किया था खुलासा (IND vs ENG Mohammed Shami)
पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच से पहले भारतीय बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने खुलासा किया था कि शमी खेलने के लिए फिट हैं। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता कि वह क्यों खेल रहे हैं या क्यों नहीं खेल रहे हैं। हम आगामी मैचों और वनडे पर ध्यान दे रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जिस पर कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव फैसला करेंगे, लेकिन फिटनेस निश्चित रूप से कोई समस्या नहीं है।

लंबे समय बाद टीम में हुई वापसी
शमी को वनडे विश्व कप के बाद टखने की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता थी। इससे उबरने के बाद कुछ सप्ताह पहले घरेलू वापसी के दौरान उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई थी। शमी ने बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि मैंने पूरे एक साल तक इंतजार किया और पूरी तरह से फिट होने के लिए बहुत मेहनत की। यहां तक कि दौड़ते समय भी चोटिल होने का डर लगा रहता था।
ऐसा रहा है करियर
रणजी ट्रॉफी में वापसी पर उन्होंने बंगाल को सात विकेट लेकर सीजन की पहली जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (11 विकेट) और विजय हजारे ट्रॉफी (पांच विकेट) में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शमी का टी20I करियर शानदार रहा है, साल 2014 में अपने डेब्यू के बाद से उन्होंने सिर्फ़ 23 मैच खेले हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने आखिरी मैच 2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ़ था।












Click it and Unblock the Notifications