IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका, देखें नाम
IND vs ENG, 15-member squad for ODI: भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान किया गया है। कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट इस अहम सीरीज में वापसी कर सकती है। चोटिल होने के बाद से ही नैट स्किवर-ब्रंट पर फैंस की नजरें बनी हुई है। लेकिन उनकी चोट अब ठीक होती दिख रही है।
नैट स्किवर-ब्रंट की हो सकती है वापसी (IND vs ENG, 15-member squad for ODI)
नैट स्किवर-ब्रंट को ग्रोइन इंजरी के कारण टी20 सीरीज के अंतिम मैचों से बाहर रहना पड़ा था। लेकिन बोर्ड को उम्मीद है कि वह पहले वनडे तक पूरी तरह फिट हो जाएंगी। स्किवर-ब्रंट अगर वापसी करती है तो इससे भारत की मुश्किलें बढ़ जाएगी। भारतीय महिला टीम की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से करने की होगी।

16 जुलाई को होगा पहला मुकाबला
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई को साउथैम्प्टन के रोज़ बाउल मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में और तीसरा व अंतिम मुकाबला 22 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होगा। लंबे समय बाद इंग्लैंड की दिग्गज स्पिनर सोफी एक्लेस्टन की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्होंने वेस्टइंडीज सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन अब पूरी तरह फिट हैं।
इन खिलाड़ियों को मिली जगह
वहीं बल्लेबाज माइया बाउचियर को भी स्क्वाड में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में नाबाद शतक जड़ा था, जिसकी बदौलत उन्हें इनाम के तौर पर टीम में वापसी का मौका मिला है। 26 वर्षीय बाउचियर ने अब तक 17 वनडे में 482 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 106.87 का है, जो वनडे क्रिकेट में बेहतरीन माना जाता है।
हरमनप्रीत कौर पर रहेगी फैंस की नजरें
तेज गेंदबाज लॉरेन फीलर भी इस स्क्वाड का हिस्सा हैं। उन्होंने हाल ही में कीया ओवल में अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। फीलर की औसत गेंदबाजी गति 76 मील प्रति घंटे रही है और वह घुटने की चोट से उबरकर अब पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी। स्क्वाड में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, राधा यादव और रिचा घोष जैसी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई नए नाम भी शामिल हैं। भारत की नजर इंग्लैंड को उसी की धरती पर कड़ी चुनौती देने की होगी।
इंग्लैंड की महिला वनडे टीम
एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, मैया बाउचियर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, एम्मा लैम्ब, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लिंसी स्मिथ।
भारत की महिला वनडे टीम
स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल, जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, ऋचा घोष, यास्तिका भाटिया, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव।












Click it and Unblock the Notifications