IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड में कौन सी है ज्यादा खतरनाक टीम? इन खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार टक्कर
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान और अक्षर पटेल को उपकप्तान के रूप में चुना गया है। भारतीय चयनकर्ताओं ने एक बहुत ही संतुलित और मजबूत टीम की घोषना की है। इस टीम में बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर सभी क्षेत्रों में कई धुरंधर खिलाड़ी शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेट में एक स्टार बल्लेबाज बन चुके हैं।
भारत के पास धुरंधरों की फौज (IND vs ENG)
कप्तान सूर्यकुमार के साथ तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे युवा बल्लेबाज भी हैं। जो कभी भी मैच को पलट सकते हैं। रिंकू सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे बल्लेबाज अंत के ओवरों में तेज रन बनाने में सक्षम हैं। संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल दोनों अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो दोनों तेज़ी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल दोनों ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रह सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग भी है मजबूत
हार्दिक पंड्या गेंदबाजी में भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं और बल्लेबाजी में भी बड़े शॉट्स के साथ मैच बदल सकते हैं। अक्षर पटेल बॉलिंग और बल्लेबाजी दोनों में संतुलन प्रदान करते हैं, जो टीम को अहम मौके पर फायदा पहुंचाते हैं। टीम के पास कई अनुभवी और युवा गेंदबाज हैं। मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती अनुभवी गेंदबाज हैं। वहीं, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर स्पिन और मध्यम गति की गेंदबाजी से विपक्षी टीम को दबाव में डाल सकते हैं।
इंग्लैंड के पास भी कई मैच विनर
दूसरी तरफ इंग्लैंड की टी-20 टीम में कई उच्च गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं, जो किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैच जीतने की क्षमता रखते हैं। कप्तान जोस बटलर की कप्तानी में टीम ने हाल के वर्षों में सफलता हासिल की है। उनकी अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। बटलर के अलावा, बेन डकेट, हैरी ब्रुक और फिल सॉल्ट जैसे युवा बल्लेबाज भी हैं जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं और मैच पलट सकते हैं।
टीम की गेंदबाजी मजबूत
इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण में जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और साकिब महमूद जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो गति और सटीकता से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। आर्चर और वुड की गेंदबाजी गति और एक्शन के कारण किसी भी पिच पर प्रभावी रहती है। इसके अलावा रेहान अहमद और आदिल राशिद जैसे स्पिनर भी महत्वपूर्ण योगदान देने में सक्षम हैं। आदिल राशिद की मिस्ट्री गेंदबाजी और अहमद की युवा स्पिन गेंदबाजी टीम को मजबूती देने का काम करती हैं।
टीम में ऑलराउंडर की भरमार
लियाम लिविंगस्टोन और जैकब बेथेल जैसे ऑलराउंडर टीम में हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने में सक्षम हैं। लिविंगस्टोन की विस्फोटक बल्लेबाजी और मध्यम तेज गेंदबाजी इंग्लैंड के लिए एक संतुलन बनाती है। वहीं, जेमी ओवरटन और ब्रायडन कार्से जैसे खिलाड़ियों का भी अच्छा समर्थन मिलता है, जो पिच की स्थिति के हिसाब से गेंदबाजी में बदलाव लाते हैं।
टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल सॉल्ट और मार्क वुड।
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।












Click it and Unblock the Notifications