खिलाड़ियों की मनमानी पर लगेगी लगाम! टीम में रहना है तो रणजी खेलना होगा, BCCI सख्त
BCCI On Indian Players: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। इन दोनों ही प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विचार करते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि उन्हें रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा जा सकता है। बीसीसीआई के अधिकारी अब किसी भी खिलाड़ी को किसी तरह की छूट देने की स्थिति में दिखाई नहीं दे रही है।
लंबे समय से नहीं खेले हैं रणजी ट्रॉफी (BCCI On Indian Players)
विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने नवंबर 2012 के बाद से रणजी ट्रॉफी में कोई भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने अपना आखिरी रणजी मैच 2013 में दिल्ली की ओर से खेला था। ऐसे में अगर बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का अवसर देती है तो यह घरेलू क्रिकेट में उनकी लंबे समय बाद वापसी हो सकती है, जिससे वे अपनी फॉर्म को फिर से हासिल कर सकते हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
भारतीय क्रिकेट के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट में भाग लेने को लेकर कुछ दिग्गज भी सवाल उठाते रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब इस पर सख्त फैसला लिया है। टेस्ट क्रिकेट में खेलने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों को अपनी फॉर्म को बनाए रखने के लिए घरेलू क्रिकेट में भाग लेना जरूरी होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के लिए रणजी ट्रॉफी मैचों में खेलने से उन्हें टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार रहने में मदद मिलेगी।
फॉर्म से जूझ रहे हैं रोहित-विराट
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू होने वाली है। विराट और रोहित इंग्लैंड सीरीज से पहले कम से कम एक रणजी ट्रॉफी मैच खेल सकते हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023-24 में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।
सीरीज के पहले मैच में कोहली ने शतक बनाया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने बाकी पांच मैचों में सिर्फ 190 रन बनाए, जो उनके स्तर के हिसाब से अपेक्षाकृत कम थे। वहीं, रोहित शर्मा इस सीरीज के पहले और आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे, और बाकी के तीन मैचों में उनका प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा, उन्होंने केवल 31 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications