IND vs ENG: इंग्लैंड की धमाकेदार वापसी, भारत को 26 रनों से हराया, मैच में बने ये धांसू रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd T20I Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 172 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में वापसी कर ली है। इस मुकाबले में कुछ बड़े रिकॉर्ड्स भी बने हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने झटके पांच विकेट (IND vs ENG 3rd T20I Highlights)
वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 5 विकेट झटके और सिर्फ 24 रन खर्च किए। इंग्लैंड के खिलाफ उनका ये शानदार खेल सीरीज में उनकी अहमियत और बढ़ाने का काम किया है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी को बिल्कुल नहीं समझा और वह लगातार विकेट निकालने में सफल रहे। इस सीरीज में वरुण इंग्लैंड के लिए बड़ी चिंता का विषय रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों में 10 विकेट झटक लिए हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास
वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है। उनका यह रिकॉर्ड अजंता मेंडिस और कुलदीप यादव जैसे शानदार गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही वरुण भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज में 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। वरुण चक्रवर्ती ने अपने टी-20 करियर में दो बार पांच विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया है। भारत के लिए युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार (2 बार), कुलदीप यादव (2 बार) और दीपक चाहर भी इस प्रारूप में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।
बेन डकेत ने दिखाया दम
बेन डकेत की शानदार पारी ने इंग्लैंड की मुश्किल स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी तेज-तर्रार बल्लेबाजी ने टीम को मजबूती दी। बटलर के साथ बेन डकेत की साझेदारी ने इंग्लैंड को एक अच्छे स्कोर की ओर बढ़ाया। बेन डकेत का स्ट्राइक रेट 182.14 रहा, उन्होंने बहुत ही आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
टी-20 करियर रहा है शानदार
बेन डकेत का प्रदर्शन टी-20 में खासा अच्छा रहा है। खासकर उनकी स्ट्राइक रेट 146.27 बहुत प्रभावशाली रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले के बाद उनका क्रिकेट करियर निरंतर ऊपर की तरफ गया है। भारत के खिलाफ उनकी औसत थोड़ी कम रही है, लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट ने इसको संतुलित किया है।
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications