Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 January: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड

Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 January: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में इंग्लैंड ने अपने नाम किया। 172 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने 26 रन से इस मुकाबले को जीत लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 171 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी में कई विकेटों का गिरना उनके लिए परेशानी का कारण बना। जिस कारण अच्छी शुरुआत के बाद भी इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

खराब रही थी इंग्लैंड की शुरुआत (Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 January)

इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट महज पांच रन बनाकर दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। हार्दिक पंड्या ने उन्हें अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। इसके बाद बेन डकेत और जोस बटलर ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 76 रनों की अहम साझेदारी की। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती ने बटलर को आउट कर इंग्लैंड की इस साझेदारी को तोड़ा। बटलर ने 24 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था।

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1

बेन डकेत ने जड़ा अर्धशतक

इस बीच बेन डकेत ने अपनी शानदार पारी खेलते हुए महज 26 गेंदों में अपना दूसरा टी-20 अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए, जिससे इंग्लैंड का स्कोर मजबूत हुआ। हालांकि, इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा। हैरी ब्रूक आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे, और लियाम लिविंगस्टोन ने 43 रन की योगदान दिया।

इंग्लैंड ने बनाए 171 रन

इसके बाद जैमी स्मिथ और जैमी ओवरटन दोनों ही जल्दी आउट हो गए। ब्रायडन कार्स भी महज तीन रन बनाकर आउट हो गए, और जोफ्रा ऑर्चर शून्य पर आउट हो गए। इंग्लैंड का आखिरी जोड़ी आदिल रशीद और मार्क वुड ने टीम के स्कोर को 171 तक पहुंचाने में मदद की। दोनों नाबाद रहे, रशीद ने 10 रन और वुड ने भी 10 रन बनाए। कुल मिलाकर इंग्लैंड की पारी 171 रन पर समाप्त हुई, जिसमें कुल नौ विकेट गिरे।

वरुण चक्रवर्ती ने झटके पांच विकेट

भारत की गेंदबाजी शानदार रही और खासकर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी धारदार गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने पांच विकेट चटकाए, जिससे इंग्लैंड की पारी टूट गई। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने दो विकेट लिए रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। भारत ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दबाव में रखा और विकेटों के पतन को सुनिश्चित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+