IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच फाइनल ODI आज, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
IND vs ENG Pitch and Weather: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के लिए अपनी कमर कस ली है। टीम इंडिया ने सीरीज के दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा पहले से ही जमा लिया है। अब इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मैच में जीत दर्ज कर सीरीज कब्जाने का प्रयास रहेगा।
पिछले मैच में भारतीय टीम ने पूरी तरह से अपना दबदबा दिखाते हुए इंग्लैंड की टीम को तहस-नहस कर दिया। भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने धमाल मचाते हुए तूफानी अंदाज में शतक जमा दिया। टीम इंडिया की जीत के सूत्रधार रोहित शर्मा ही रहे।

मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बुधवार को होने वाले इस मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट के बारे में जानना अहम है। देखना होगा कि मुकाबले में किस टीम का दबदबा देखने को मिल सकता है।
भारत-इंग्लैंड अहमदाबाद ODI पिच रिपोर्ट (IND vs ENG Pitch Report)
स्टेडियम का नाम बदलने के साथ ही पिच में बदलाव आया है। पहले यहाँ स्पिनरों के लिए मदद हुआ करती थी लेकिन हालिया समय में स्कोर बनने लगे हैं और टिकने के बाद बल्लेबाज रन बनाते हैं। आईपीएल के कारण पिच में काफी सुधार देखने को मिला है। धांसू बल्लेबाजों की खेप दोनों टीमों में होने के कारण बड़ा स्कोर बन सकता है।
भारत-इंग्लैंड अहमदाबाद ODI वेदर रिपोर्ट (IND vs ENG Weather)
मौसम की रिपोर्ट को देखा जाए, तो 12 फरवरी को अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है। सर्दी जाने के कगार पर है और मौसम में दिन के समय गर्मी देखी जा सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। शाम को मैदान पर थोड़ी ओस देखने को मिल सकती है।
भारतीय टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशसवी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की टीम
जोस बटलर (कप्तान), जोफरा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), और मार्क वुड।












Click it and Unblock the Notifications