IND vs ENG: 3 खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस कर सकते हैं
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद खबरें आ रही हैं कि जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट मैच में रेस्ट दिया जा सकता है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह को आराम दिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में उनकी जगह भारतीय टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करना होगा।
राजकोट में ही बुमराह को रेस्ट देने की बातें सामने आ रही थी लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस मैच में उनको खिलाने का निर्णय लिया। पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में चौथा टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। बुमराह ने 17 विकेट झटके हैं और वह टैली में लीड कर रहे हैं। 3 खिलाड़ी अगले टेस्ट में बुमराह को रिप्लेस कर सकते हैं।

मुकेश कुमार: शुरुआती दो टेस्ट मैचों में मुकेश कुमार टीम में शामिल थे। विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में उनको खेलने का मौका मिला था लेकिन वह खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे। एक बार फिर से उनको टीम में लाया जा सकता है। मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में मुकेश कुमार के पास खुद को रेड बॉल क्रिकेट में साबित करने का एक और अच्छा मौका मिल सकता है। इस मुकाबले में वह अपनी छाप छोड़ सकते हैं।
आकाश दीप: रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले बंगाल के आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया है। वह प्लेइंग इलेवन में शामिल किये जा सकते हैं। पिछले कुछ मैचों में नए खिलाड़ियों का डेब्यू देखने को मिला है। ऐसे में आकाश दीप को भी एक मौका मिल सकता है। आकाश दीप गेंदबाजी करने के अलावा बड़े शॉट भी खेलने में सक्षम हैं और आरसीबी में मोहम्मद सिराज के साथ खेल चुके हैं। यहाँ सिराज के साथ वह जोड़ी बना सकते हैं।
वॉशिंगटन सुंदर: बुमराह की अनुपस्थिति में अगर बैटिंग आक्रमण को मजबूती देने का प्लान होता है, तो वॉशिंगटन सुंदर इसमें फिट बैठते हैं। ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी के अलवा सुदंर के पास बल्लेबाजी एक प्लस पॉइंट है। वह बतौर ऑल राउंडर खेलते हुए बुमराह को रिप्लेस कर सकते हैं। नई बॉल के साथ भी वह स्पिन गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।












Click it and Unblock the Notifications