गेंदबाजी तो सही थी, कमी बैटिंग में थी या फील्डिंग में? 100 रनों की हार में रोहित ने बताई दो कमी

लंदन, 15 जुलाई: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा एकदिवसीय मुकाबला हारने के बाद इस बात पर अफसोस जताया है कि अगर भारतीय टीम को मैच जीतने है तो उनको कैच भी लेने होंगे। कैच लगातार स्तर पर छोड़ने का मतलब है आप अपने जीतने के मौके भी लगातार गंवा रहे हैं। गुरुवार को इंग्लैंड की टीम ने भारत को आसानी से 100 रनों से मात दे दी और यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था।

कैच गिरा मतलब मैच गिरा

कैच गिरा मतलब मैच गिरा

यह इंग्लिश पारी के आठवें ओवर की बात है जब जसप्रीत बुमराह ने जेसन रॉय का कैच गिरा दिया, उसके बाद जेसन रॉय ने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। उसके बाद हार्दिक पांड्या की गेंद पर डेविड विली का कैच प्रसिद्ध कृष्णा ने ड्रॉप कर दिया। उस समय वह फाइन लेग पर फील्डिंग कर रहे थे। डेविड विली को 31वें ओवर में अच्छा जीवनदान मिला जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाते हुए बाद में 49 गेंदों पर 41 रन बना दिए।

रोहित ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है

रोहित ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है

हालांकि रोहित ने अपने गेंदबाजों की तारीफ की है कि उन्होंने अंग्रेजों को 246 रनों पर समेटने में कामयाबी हासिल की लेकिन वह बल्लेबाज और फिल्डरों के प्रदर्शन से खुश नहीं थे

रोहित ने मैच के बाद प्रस्तुति समारोह में कहा, "हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने मोइन और विली के साथ बीच में साझेदारी की। ऐसा नहीं है कि लक्ष्य का पीछा नहीं किया जा सकता था, हम वहां नहीं पहुंचे।"

अगर आप गेम जीतना चाहते हैं, तो आपको उन कैच को लेना होगा

अगर आप गेम जीतना चाहते हैं, तो आपको उन कैच को लेना होगा

विले के गिराए गए कैच पर रोहित ने कहा कि, अगर आप गेम जीतना चाहते हैं, तो आपको उन कैच को लेना होगा ... कुल मिलाकर, हमने अच्छी गेंदबाजी की। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। मैंने सोचा था कि पिच बेहतर होगी, लेकिन गेंदबाजों के लिए कुछ न कुछ था। "

रोहित ने भारत के लंबे पुच्छले क्रम के बारे में भी चिंता जताई और कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों में से एक को आगे बढ़ने और बड़ा स्कोर हासिल करने की जरूरत है।

शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों में से एक को टिकना चाहिए

शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों में से एक को टिकना चाहिए

लंबी टेल पर उन्होंने कहा, यह लंबे समय से है ... हमारे पास गेंदबाजी के पर्याप्त विकल्प हैं, लेकिन हम समझते हैं कि हमारे पास एक लंबी टेल है। शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों में से एक को यथासंभव लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी चाहिए... आगे देखने के लिए बहुत कुछ है। हम वहां पहुंचेंगे, परिस्थितियों को देखेंगे और उसके हिसाब से ढलेंगे।"

भारत ने इस मैच में 247 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए केवल 146 ही रन बनाए। रोहित ने खाता भी नहीं खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+