IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच के बीच अचानक ये क्या हो गया? खिलाड़ियों ने छोड़ा मैदान, BCCI हुई ट्रोल

IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे रविवार, 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में फ्लडलाइट की खराबी के कारण दूसरी पारी में अचानक रोक दिया गया। 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 37 गेंदों पर 48 रन जोड़े।

अचानक रोक दिया गया खेल (IND vs ENG 2nd ODI)

रोहित ने अपने आक्रामक रूप में कुछ शानदार शॉट खेले और एक चौका और तीन छक्के लगाए। हालांकि, तभी अचानक मैदान पर फ्लडलाइट की समस्या के कारण उनको अपनी बल्लेबाजी रोकनी पड़ी। भारतीय पारी के सातवें ओवर में अचानक एक लाइट टावर बंद हो गया, जिससे दोनों टीमों के खिलाड़ी निराश हो गए। अंपायर के साथ लंबी बातचीत के बाद दोनों टीमों ने समस्या के समाधान तक मैदान से बाहर जाने का फैसला किया।

IND vs ENG 1

फ्लडलाइट की खराबी के कारण रोका गया मैच

9 फरवरी 2025 को कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा था। लेकिन तभी इस मैच में एक अजीब घटना घटी। इंग्लैंड की बैटिंग के दौरान तो मैच सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन जब भारत की बल्लेबाजी शुरू हुई, तो अचानक स्टेडियम के एक हिस्से में अंधेरा छा गया। इस वजह से मैच को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

फैंस कर रहे ट्रोल

यह घटना स्टेडियम के लाइट्स से जुड़ी थी, जिससे मैच में असुविधा हुई। हालांकि, अधिकारियों ने जल्दी ही स्थिति को संभालते हुए मैच को फिर से शुरू किया। ऐसी घटनाएं कभी-कभी मैचों में हो जाती हैं। दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी कि बीसीसीआई को इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+