Ind vs Eng 2nd ODI: जो रूट ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Ind vs Eng 2nd OD Joe Root: इंग्लैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज जो रूट ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में 50 से ज्यादा रन 55 बार बनाये हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपनी टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 50 से ज्यादा रन 54 बार बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
जो रूट ने रचा इतिहास (Ind vs Eng 2nd OD Joe Root)
जो रूट का यह रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उनका बल्लेबाजी करने का तरीका उन्हें दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में शुमार करती है। इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़कर जो रूट ने इतिहास रच दिया है। जो रूट और इयोन मोर्गन के अलावा अन्य कोई इंग्लिश प्लेयर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 क्या 40 से ज्यादा बार भी फिफ्टी प्लस स्कोर नहीं बना सका है।

इंग्लैंड ने बनाए 304 रन
इंग्लैंड ने बेन डकेत और जो रूट के अर्धशतकों की मदद से भारत को 305 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने 49.5 ओवरों में 304 रन बनाए। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस निर्णय के बाद ओपनिंग साझेदारी में फिल सॉल्ट और डकेत ने मजबूत शुरुआत दी। सॉल्ट के जल्दी आउट होने के बावजूद डकेत ने 65 रन बनाकर इंग्लैंड की स्थिति मजबूत की।
फॉर्म में लौटे रूट
जो रूट पिछले कुछ समय से वनडे क्रिकेट में संघर्ष कर रहे थे। लेकिन दूसरे वनडे में रूट ने शानदार 69 रन की पारी खेली, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 300 के पार पहुंच सका। भारतीय गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर इंग्लैंड के मध्यक्रम को कमजोर किया। जडेजा के अलावा भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन इंग्लैंड के शीर्ष बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन ने भारत को बड़ा लक्ष्य देने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications