IND vs ENG: कौन हैं इंग्लैंड की जीत के हीरो टॉम हार्टली? जिनके सामने बेबस दिखे भारतीय बल्लेबाज

IND Vs ENG 1st Test Tom Hartley: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत भारतीय टीम जीत के साथ करने में नाकाम रही। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने दमदार तरीके से अपने नाम किया।

इंग्लैंड को मिली शानदार जीत

मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 246 रनों पर सिमट गई थी। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 436 रन बनाकर 190 रनों की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी इंग्लैंड ने 420 रन बनाते हुए जोरदार वापसी की और भारत के सामने 231 रनों का लक्ष्य रख दिया जिसे हासिल करने में रोहित शर्मा की टीम नाकाम रही।

Tom Hartley 1

हार्टली ने झटके सात विकेट

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की जीत के सबसे बड़े हीरो टॉम हार्टली रहे। टॉम हार्टली ने दूसरी पारी में भारतीय टीम के सात बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया। राजीव गांधी स्टेडियम की ट्रनिंग पिच पर हार्टली ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को पिच पर जमने का मौका नहीं दिया। जिस कारण उनकी टीम पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब रही।

कौन हैं टॉम हार्टली?

टॉम हार्टली का जन्म ओम्स्किर्क में हुआ था। उनके पिता यूरोपन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके थे। साल 1974 रोम यूरोपीय चैंपियनशिप में उन्होंने यह कारनामा किया था। शुरुआती दिनों में टॉम हार्टली फुटबॉल और क्रिकेट दोनों की प्रेक्टिस किया करते थे। हार्टली के पिता ने उनका भरपूर सपोर्ट किया। वह चाहते थे कि हार्टली अपनी रुचि के अनुसार खेल में आगे बढ़े।

टॉम हार्टली बने जीत के हीरो

हार्टली ने फुटबॉल की जगह क्रिकेट को अपना करियर बनाया। इंग्लैंड के डॉमेस्टिक सर्किट में लंकाशायर की तरफ से भी हार्टली खेल चुके हैं। साल 2020 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत के खिलाफ मिली जीत के बाद ही हार्टली चर्चाओं में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+