IND Vs ENG: अंपायर से उलझे ऋषभ पंत, गुस्से में कर दी सारी हदें पार! फैंस भी हो गए हैरान
IND vs ENG, 1st Test: टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ पंत तीसरे दिन सुर्खियों में छाए रहे। लेकिन इस बार वजह उनकी विकेटकीपिंग नहीं बल्कि कुछ और था। हेडिंग्ले (लीड्स) में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पंत का गुस्सा मैदान पर साफ नजर आया। आमतौर पर शांत स्वभाव के पंत इस बार अंपायर के फैसले से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने गुस्से में गेंद ही फेंक दी।
अंपायर से बहस करने लगे पंत (IND vs ENG, 1st Test)
करीब 60 ओवर पूरे होने के बाद जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत दोनों ने महसूस किया कि गेंद में अब स्विंग या रिवर्स स्विंग नहीं हो रही है। इसके चलते पंत ने अंपायर क्रिस गाफ़नी से गेंद बदलने की मांग की। अंपायर ने गेंद को गेज से मापा, लेकिन गेंद बदलने से मना कर दिया। यह फैसला पंत को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उनकी झुंझलाहट साफ दिखी।

पंत ने गुस्से में फेंकी गेंद, दर्शकों की हूटिंग
अगले ओवर की आखिरी गेंद से पहले पंत ने गुस्से में गेंद को फ्लिक कर दिया, जो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इस हरकत के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने पंत को हूट किया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और पंत की इस प्रतिक्रिया पर उन्हें मैच रेफरी से चेतावनी या जुर्माना भी लग सकता है। पंत के अलावा कप्तान शुभमन गिल भी अंपायर के फैसले से निराश नजर आए।
विकेट के पीछे दिखाया कमाल
इस विवाद के बीच पंत ने विकेट के पीछे अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे ही ओवर में ओली पोप को आउट किया और पंत ने शानदार कैच लपका। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने कप्तान बेन स्टोक्स को चलता किया, और पंत ने उनका भी कैच पकड़ा। स्टोक्स आउट होकर गुस्से में बल्ला हवा में उछालते दिखे।
बनाया ये खास रिकॉर्ड
तीसरे दिन के दौरान ही ऋषभ पंत ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। ओली पोप का कैच लेने के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 कैच पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे विकेटकीपर बने। एमएस धोनी (256) और सैयद किरमानी (160) के बाद। पंत के अब 44 टेस्ट में कुल 165 शिकार हो चुके हैं, जिनमें 15 स्टंपिंग भी शामिल हैं।
Pant beefing with Umpire wow 😭
— Riseup Pant (@riseup_pant17) June 22, 2025
He's not happy with condition of the ball pic.twitter.com/EPYAXEtbSe












Click it and Unblock the Notifications