IND vs ENG: इतिहास की सबसे महंगी गेंदबाजी, प्रसिद्ध ने लुटाए रन, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs ENG, 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन रोमांच से भरपूर रहा। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 209/3 से आगे बढ़ाई और 465 रनों पर समाप्त की। हालांकि भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे, लेकिन इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए सिर्फ 6 रन से पिछड़ते हुए स्कोर बराबर कर दिया।

प्रसिद्ध कृष्णा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड (IND vs ENG, 1st Test)

इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने 106 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने शानदार 99 रनों की पारी खेली। विकेटकीपर जेमी स्मिथ ने भी अहम 40 रन जोड़े। हालांकि इस दौरान भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। उन्होंने 20 ओवर में 128 रन खर्च किए और सिर्फ 3 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 6.4 रहा, जो कि टेस्ट इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे खराब है, जिसने कम से कम 120 गेंदें डाली हों।

Prasidh Krishna 1

भारत के पास 96 रनों की बढ़त

दुनिया के टेस्ट इतिहास में सिर्फ पांच गेंदबाज ऐसे हैं जिनका इकॉनमी इससे ज्यादा रहा है। वहीं दूसरी पारी में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए। डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन ने 30 रन बनाए, जो उनकी पहली पारी से बेहतर था लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 96 रनों की बढ़त बना ली थी। क्रीज पर केएल राहुल 47 रन और शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद हैं।

बल्लेबाजों को फिर करना होगा कमाल

अब भारत की कोशिश होगी कि वो चौथे दिन बड़ा स्कोर खड़ा करे और इंग्लैंड को मुश्किल लक्ष्य दे। वहीं इंग्लैंड की नजरें जल्दी विकेट लेने पर होंगी ताकि भारत को कम स्कोर पर रोका जा सके। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पहली पारी में शतक जड़ा था। ऐसे में दूसरी पारी में भी इन दोनों से टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। वहीं केएल राहुल भी अपने स्कोर को बड़ा बनाना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+