IND vs ENG 1st T20: भारत-इंग्लैंड टी20 में आज कौन जीतेगा? मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG Head-to-Head: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 क्रिकेट में आज रोमांच देखने को मिलने वाला है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम का हौसले बुलन्द हैं। अनुभव और युवाओं का मिश्रण लेकर टीम इंडिया इस मैच के लिए मैदान पर उतर रही है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का धमाका देखने के लिए कोलकाता के दर्शक लालायित होंगे। गौतम गंभीर को कोलकाता में ख़ासा पसंद किया जाता है, वहां उन्होंने आईपीएल खेलते हुए टाइटल हासिल किया है। इसके अलावा केकेआर के लिए पिछले साल उन्होंने कोचिंग का कार्य भी किया था।

ind vs eng

IND vs ENG T20 हेड टू हेड आंकड़े

हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें, तो यहाँ भारतीय पक्ष थोड़ा मजबूत दिखाई दे रहा है। टीम इंडिया ने टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में बाजी मारी है। हालांकि यह फासला ज्यादा नहीं कहा जा सकता है। दोनों टीमों के बीच 24 मुकाबलों में भिड़ंत हुई है। इनमें 13 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। 11 मुकाबले इंग्लैंड की टीम ने जीते हैं।

IND vs ENG T20 में आज कौन जीतेगा

दोनों टीमों के बीच तुलनात्मक अध्ययन किया जाए, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। उसके पीछे भी कुछ कारण है। भारतीय टीम अपने मैदानों पर घरेलू दर्शकों के सामने खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। ऐसे में प्लेयर्स का जोश ऊपर रहेगा। इसके अलावा आंकड़े भी भारतीय टीम का ही साथ दे रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए कह सकते हैं कि भारतीय टीम मुकाबले में जीत दर्ज करेगी।

दोनों टीमों के बीच कब हुआ पिछला मैच

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया था और इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिया था। 103 के कुल स्कोर पर भारत ने इंग्लैंड को आउट कर मुकाबला अपने नाम किया था। उसके बाद दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+