Bangladesh vs India: भारत के लिए किसने की घातक गेंदबाजी? बांग्लादेश का क्या रहा स्कोर
Bangladesh vs India: बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में टी20 मुकाबले से मयंक यादव ने अपना डेब्यू किया और अपने चयन को सही साबित करने में सफल रहे। मयंक यादव ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान करने में कमी नहीं छोड़ी। पहले ही ओवर में उन्होंने धमाका कर दिया। बांग्लादेश की टीम ऑल आउट हो गई।
मयंक यादव ने अपना पहला ही इंटरनेशनल ओवर मेडन फेंका। बांग्लादेशी बल्लेबाज इस ओवर में एक भी रन बनाने में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद अगले ओवर में वह एक विकेट लेने में भी सफल रहे। टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही, लिटन दास और परवेज हुसैन क्रमशः 4 और 8 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। दोनों को अर्शदीप ने आउट कर वापस भेज दिया। उनके बाद तोहिद हृदोय को वरुण चक्रवर्ती ने आउट कर दिया।
डेब्यू कर रहे गेंदबाज मयंक यादव को महमुदुल्लाह ने निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन आउट हो गए और मयंक ने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट हासिल कर लिया। बांग्लादेश के विकेट गिरने का सिलसिला यहाँ भी नहीं थमा। टिककर खेलने का प्रयास कर रहे नजमुल शान्तों को वॉशिंगटन सुंदर ने चलता किया।
यहाँ से कुछ और विकेट भी गिरे लेकिन मेहदी हसन मिराज ने क्रीज कर एक छोर संभाल लिया। वह रन बनाने का प्रयास करते रहे। वह 32 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम 127 पर ऑल आउट हो गई, अर्शदीप और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications