IND vs BAN: ये गिल है कि मानता नहीं, शतक जड़कर बांग्लादेश को कूटा, अकेले टीम इंडिया को दिलाई जीत
IND vs BAN: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले म पराजित कर दिया और इसका क्रेडिट शुभमन गिल को जाता है। उन्होंने मुश्किल स्थिति में भी खड़े होकर टीम के लिए अच्छा कार्य किया। टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश ने 229 रनों का लक्ष्य रखा था।
हाल ही में गिल आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में नम्बर एक बल्लेबाज बनकर निकले हैं। उनकी धांसू बैटिंग ने दुबई स्टेडियम में बैठे फैन्स का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा और गिल ने धाकड़ शुरुआत दिलाई लेकिन बाद में टीम का भार गिल के कन्धों पर ही था।

इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय मैच में शतक जड़ने वाले गिल ने उसी फॉर्म को यहाँ भी बरकरार रखा। उन्होंने स्थिति को देखते हुए अपना खेल जारी रखा और कोई खराब शॉट खेलने का प्रयास नहीं किया। धीरे-धीरे वह टीम इंडिया को जीत के करीब लेकर गए।
गिल ने टीम इंडिया को न केवल जीत दिलाई, बल्कि अपना शतक भी पूरा किया। 125 गेंदों में उनका सैकड़ा आया, यह लगातार दूसरा शतक था। अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय में भी उनके बल्ले से शतकीय पारी आई थी। आईसीसी इवेंट में उनका यह पहला शतक है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से पराजित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications