IND vs BAN: अय्यर, अश्विन ने जिताया रोमांचक टेस्ट मुकाबला, भारत ने 2-0 से क्लीन स्वीप की सीरीज

IND vs BAN Test Series: श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन की बेहतरीन पारियों के दम पर भारत ने काफी रोमांचक मुकाबले को 3 विकेट से जीतकर ये टेस्ट सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप कर दी है।

Shreyas Iyer, R Ashwin

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को क्लीन स्वीप कर दिया है। ढाका में हुए दूसरे टेस्ट मैच में हर तरह का रोमांच देखा गया। इस मैच की शुरुआत में कहीं नहीं दिख रहा बांग्लादेश भारत की दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करके जीत की राह पर चलने लगा था क्योंकि जीत के लिए मिले 145 रनों के टारगेट को हासिल करने उतरी टीम इंडिया अपने 7 विकेट 74 रनों पर ही गंवा चुकी थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और आर अश्विन के बीच 71 रनों की साझेदारी मैच को पूरी तरह से भारत के पक्ष में मोड़ दिया। अय्यर ने 46 गेंदों पर नाबाद 29 और रविचंद्रन अश्विन ने 62 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेली। (Photos Credit- ICC Twitter)

उनादकट के रूप में गिरा पहला विकेट

उनादकट के रूप में गिरा पहला विकेट

भारत ने कल के स्कोर 45 रनों पर 4 विकेट से आगे जब खेलना शुरू किया तो जयदेव उनादकट के साथ अक्षर पटेल खड़े थे। दोनों ही विशुद्ध बल्लेबाज नहीं हैं तो जितने रन इस जोड़ी से आए वे बोनस सरीखे ही थे। चौथे दिन का पहला ओवर भी काफी दिलचस्प रहा जहां मेहदी हसन की गेंद पर उनादकट पगबाधा होने से बचे तो उसी ओवर में उन्होंने छक्का भी लगाया। हालांकि अगले ही ओवर में वे शाकिब अल हसन की गेंद पर पगबाधा हो गए। उन्होंने 16 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली जिसमें एक छक्का लगाया गया।

मेहदी हसन मिराज ने अपने 5 विकेट पूरे किए

मेहदी हसन मिराज ने अपने 5 विकेट पूरे किए

अब अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के रूप में एक ऐसी जोड़ी खड़ी थी जो तेज रन करके मैच को तुरंत भारत के पक्ष में मोड़ सकती थी। पंत ने अपने इरादे भी जाहिर किए लेकिन वे मेहदी हसन की गेंद पर पगबाधा हो गए। थोड़ा आगे बढ़कर खेलने में सीधी गेंद से पंत चूक गए और फिर बिना रिव्यू लिए 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके तुरंत बाद अक्षर पटेल भी मिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और भारत को यहां पर टेस्ट इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ पहली हार मिलने का खतरा दिखने लगा। पटेल ने आउट होने से पहले 69 गेंदों पर 34 रनों की शानदार पारी खेली और इस विकेट के साथ ही मेहदी हसन मिराज ने भी अपने 5 विकेट पूरे किए।

श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का कमाल

श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन का कमाल

जब टीम इंडिया के 7 विकेट केवल 74 रनों पर गिर गए थे तो भारत को एकमात्र उम्मीद अपने प्रोपर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन से थी। इस जोड़ी ने निराश भी नहीं किया। दोनों ने बेहतर गेंदों को सम्मान दिया और बीच में सिंगल के साथ बाउंड्री बटोरनी शुरू कर दी। देखते ही देखते लो-स्कोर बांग्लादेश के लिए मुसीबत साबित हुआ क्योकि इन दोनों ने पहले भारत को 100 रन पार किया और फिर तेजी से टारगेट की ओर बढ़ना शुरू कर दिया।

भारत के खिलाफ कोई टेस्ट जीतने का बांग्लादेश का सपना टूटा

भारत के खिलाफ कोई टेस्ट जीतने का बांग्लादेश का सपना टूटा

इस मुकाबले से पहले भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 12 टेस्ट मुकाबले हुए थे जिसमें एक भी मैच भारत नहीं हारा था। 10 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली थी और दो मैच ड्रा साबित हुए थे। भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट इतिहास में इतना डोमिनेट किया है कि पांच बार तो पारी की जीत दर्ज की है। एक बार 10 और 9 विकेटों से हराया है। यहां तक कि मौजूदा सीरीज के पिछले मुकाबले में भी भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से हराया था।

इस मैच में बांग्लादेश की ओर मेहदी हसन मिराज ने 63 रन देकर 5 विकेट लिए। शाकिब अल हसन को 50 रन पर दो मिले।

Recommended Video

    IND vs BAN: 2nd Test, Team India ने किया Clean Sweep, मुश्किल से मिली जीत | वनइंडिया हिंदी *Live

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+