IND vs BAN: 18 साल में जो धोनी-पंत नहीं कर सके, वो संजू सैमसन ने कर दिखाया, हैदराबाद में बने कई बड़े रिकॉर्ड
Sanju Samson Hundred: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में इंडिया के धाकड़ खिलाडी संजू सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली है। सैमसन ने राजीव गांधी स्टेडियम में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला शतक लगाया जड़ा है। इसी पारी में उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के भी लगाए हैं।
इस मैच में संजू सैमसन 47 गेंदों पर 111 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने पनी इस शानदार में पारी में 11 चौके और 8 छक्के भी लगाए हैं। आइए एक नजर उनकी पारी और आंकड़ों पर डालते हैं।

केवल 22 गेंदों में अर्धशतक
सैमसन ने पारी का दूसरा ओवर करने आए तस्कीन अहमद के ओवर में लगातार 4 चौके जड़कर अपनी मंशा जता दी थी। उन्होंने पॉवरप्ले के दौरान बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ दी।
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
इसके बाद उन्होंने स्पिनर रिशाद हुसैन के ओवर में लगातार 5 छक्के भी जड़े।
सैमसन ने बनाया यह कीर्तिमान
सैमसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गये हैं। इस सूची में उनसे आगे रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 35 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ 2017 में शतक बनाया था।
क्रिकेट खेलने वाले वाले पूर्ण सदस्यीय देशों में सैमसन से ज्यादा तेज शतक केवल डेविड मिलर (35), रोहित और जॉनसन चार्ल्स (39) ने लगाए हैं। वह लगातार 5 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गये हैं। उनसे पूर्व युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड और मिलर ऐसा कर चुके हैं।
जो धोनी,ऋषभ पंत ना कर पाएं, वह कर दिखाया
सैमसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वह कर दिखाया है, जो एमएस धोनी और ऋषभ पन्त भी नहीं कर सके हैं। सैमसन टी -20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गये हैं। ज्ञात हो कि टेस्ट और वनडे में भारत से सबसे पहले शतक लगाने वाले विकेटकीपर क्रमशः विजय मांजरेकर (1953) और राहुल द्रविड़ (1999) हैं।
सैमसन के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर
संजू सैमसन ने 2015 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज़ किया था। वह इस फोर्मेट में भारत के लिए लगातार नहीं खेल सके। उन्होंने अब तक 33 मैचों की 29 पारियों में 550 से ज्यादा बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक जड़े हैं। संजू सैमसन ने इस मुकाबले से पहले उन्होंने आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाया था ।
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे टी20 मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के अंतिम टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। इस प्रकार भारत में टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।
भारत ने टी20 में बनाया अपना सबसे तेज
भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के इस तीसरे मैच में केवल 7.1 ओवर में टीम का शतक बनाया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का सबसे तेज शतक पूरा करने का कीर्तिमान रच दिया है।












Click it and Unblock the Notifications