IND vs BAN: सचिन तेंदुलकर को पछाड़ रोहित शर्मा ने किया कमाल, चैंपियंस ट्रॉफी में बनाया धांसू रिकॉर्ड
IND vs BAN Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज दमदार तरीके से किया है। पहले ही मैच में रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा गुरुवार को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच के दौरान 11,000 वनडे रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज और सभी टीमों में 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित शर्मा ने किया कमाल (IND vs BAN Rohit Sharma)
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सौरव गांगुली के साथ 11,000 रन बनाने वाले क्लब में शामिल हो गए हैं। रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने वनडे में अपनी 261वीं पारी में 11,000 रन पूरे किए। वह कोहली से पीछे हैं जिन्होंने 222 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

इन खिलाड़ियों ने भी रचा है इतिहास
विश्व क्रिकेट के कई महान बल्लेबाज भी 11,000 रन के क्लब में शामिल हुए हैं, जिनमें कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने, इंजमाम उल हक, और जैक्स कैलिस जैसे नाम प्रमुख हैं। यह सभी बल्लेबाजों ने अपने शानदार करियर के दौरान एक मजबूत विरासत बनाई है और क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए याद रखे जाएंगे।
11,000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय
1) सचिन तेंदुलकर - 452 पारियों में 18426 रन
2) विराट कोहली - 285 पारियों में 13963 रन
3) सौरव गांगुली - 311 पारियों में 11363 रन
4) रोहित शर्मा - 261 पारियों में 11,000 रन*
वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर- 18,426
कुमार संगकारा- 14,234
विराट कोहली- 13,962
रिकी पोंटिंग- 13,704
सनथ जयसूर्या - 13,430
महेला जयवर्धने - 12,650
इंजमाम-उल-हक - 11,739
जैक्स कैलिस - 11,579
सौरव गांगुली- 11,363
रोहित शर्मा - 11,000*












Click it and Unblock the Notifications