IND vs BAN: रविन्द्र जडेजा ने रचा वनडे में इतिहास, कपिल देव के खास क्लब में शामिल

Ravindra Jadeja: एशिया कप में सुपर 4 के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से बांग्लादेश के खिलाफ धाकड़ गेंदबाजी देखने को मिली है। रविन्द्र जडेजा ने इतिहास रचते हुए कपिल देव की बराबरी कर ली। एकदिवसीय क्रिकेट में जडेजा ने बड़ा धमाका किया है।

वनडे में रविन्द्र जडेजा के नाम 200 विकेट हो गए हैं। इसके अलावा उनके नाम बल्लेबाजी में 2000 रन भी है। 2000 रन और 200 वनडे विकेटों के मामले में कपिल देव की बराबरी जडेजा ने की है। अपने करियर में उनके लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था।

ravindra jadeja

मुकाबले में आने से पहले जडेजा को अपने 200 एकदिवसीय विकेट पूरे करने के लिए केवल 1 विकेट की दरकार थी। शमीम होसैन को पगबाधा आउट करते हुए जडेजा ने यह मुकाम हासिल कर लिया। जडेजा के पास यह आंकड़ा हासिल करने का मौका पिछले मैच में भी था लेकिन वह इसे प्राप्त नहीं कर पाए।

बांग्लादेश के खिलाफ सुपर 4 के अंतिम मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा को डेब्यू करने का मौका मिला। टीम इंडिया में कोहली, बुमराह, सिराज आदि खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+