IND vs BAN: KL Rahul ने तोड़ दी चुप्पी, बताया क्यों बनाया चेतेश्वर पुजारा को टीम का उपकप्तान
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के उपकप्तान हैं, इसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल भी हुआ। केएल राहुल ने अब प्रतिक्रिया दी है।

KL Rahul on Cheteshwar Pujara: बांग्लादेश दौरे पर रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच में अंगूठे की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। इसके बाद टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिले हैं। लीडरशिप में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। केएल राहुल को पहले टेस्ट के लिए कप्तान बनाया गया है। चेतेश्वर पुजारा को उपकप्तान बनाया गया है। पुजारा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच केएल राहुल ने उनको उपकप्तान बनाये जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

केएल राहुल ने दिया बयान
पहले टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान बनाये गए केएल राहुल ने पुजारा को उपकप्तान बनाने के निर्णय पर कहा कि मैं नहीं जानता क्या क्राइटेरिया होता है। जब आपको चुना जाता है तो अच्छा लगता है। मुझे भी जब उपकप्तान बनाया गया था तब मैं खुश हुआ था। आपके ऊपर टीम की जिम्मेदारी होती है। इससे ज्यादा बदलाव भी नहीं आता है क्योंकि हर कोई अपनी भूमिका जानता है। ऋषभ और पुजारा दोनों हमारे लिए शानदार रहे हैं और अपना काम बखूबी किया है। हम इतना नहीं नहीं सोचते हैं, पुजारा अपनी जिम्मेदारी लेकर टीम को आगे ले जाते हैं।

टीम में भी हुए हैं कई बदलाव
रोहित शर्मा चोट के कारण बाहर हुए हैं, ऐसे में टीम इंडिया में भी बदलाव होने तय थे। केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। वहीं च्क्टेश्वर पुजारा को उपकप्तानी दी गई है। रोहित शर्मा की जगह अभिमन्यू ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी भी बाहर हैं, उनके स्थान पर जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को भी टीम इंडिया में जगह मिली है। पहला टेस्ट मैच 14 दिसम्बर से चटगांव में खेला जाएगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान) महमूदुल हसन, लिट्टन दास, खालिद अहमद, नजमुल हुसैन शंटो, नूरुल हसन, इबात हुसैन, मोमिनुल हक़, मेहंदी हसन मिर्जा, शरीफुल इस्लाम, यासिर अली, ताइजुल इस्लाम, ज़ाकिर हसन, मुश्फिकुर रहीम, तस्कीन अहमद, रहमान रजा, अनामुल हक।
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।












Click it and Unblock the Notifications