IND vs BAN: 300 करने की सोच रहे थे ईशान किशन, बैटिंग करने से पहले सूर्यकुमार यादव से की थी बात

210 रनों की पारी खेलकर आउट हुए ईशान किशन का कहना है कि जब वे आउट हुए तब पर्याप्त ओवर बाकी थे और 300 किए जा सकते थे।

Ishan Kishan

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में कमाल कर दिया। उन्होंने इस दौरान अपना ना केवल पहला इंटरनेशनल वनडे शतक लगाया बल्कि इसको दोहरे शतक में भी तब्दील कर दिया। ईशान किशन 131 गेंदों पर 210 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे और उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के लगाए। जिस तरीके से किशन ने बल्लेबाजी की उससे विराट कोहली का शतक भी ढक गया।

आराम से 300 रन कर सकते थे

आराम से 300 रन कर सकते थे

किशन को जब-जहां-जैसे भी मौका मिलता वो आसानी से गेंद को बाउंड्री की ओर भेजते गए। ऐसा लग रहा था कि तिहरा शतक भी उनके बाएं हाथ का काम है। किशन ने यह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है और वह बांग्लादेश की धरती पर किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वोच्च रन स्कोरर भी बने हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 183 रनों की पारी खेली थी और शेन वॉटसन भी मीरपुर में ही 113 गेंदों पर 185 रनों की पारी खेल चुके हैं तो निश्चित तौर पर इतनी तेज बल्लेबाजी का मतलब है कि किशन जब आउट हुए तो भी 14 ओवर का खेल बाकी था और वह आराम से 300 रन कर सकते थे।

 15 ओवर के करीब खेल बाकी था

15 ओवर के करीब खेल बाकी था

उन्होंने पारी के बाद कहा है कि वह 300 रनों का स्कोर खड़ा कर सकते थे। किशन ने कहा कि, विकेट अच्छा था गेंद बल्ले पर आ रही थी और मेरे इरादे बिल्कुल साफ थे कि अगर बॉल मेरे एरिया में है तो मैं उसको बाहर भेज दूंगा। मैं भाग्यशाली हूं कि इतने बड़े-बड़े दिग्गजों में मेरा नाम आ रहा है। ईशान किशन अब सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में आ चुके हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया है। ईशान आगे कहते हैं कि जब मैं आउट हुआ तो 15 ओवर के करीब खेल बाकी था तो मैं 300 रन कर सकता था।

कोहली ने शतक से पहले मुझे शांत रखा

कोहली ने शतक से पहले मुझे शांत रखा

उन्होंने कोहली के साथ जबरदस्त साझेदारी पर विचार शेयर करते हुए कहा, विराट कोहली के साथ बैटिंग करना बहुत ही मजेदार है क्योंकि उनके पास गेम को लेकर बहुत अच्छी समझ है। जब मैं 90s में था तो उन्होंने मुझे शांत रखा। मैं छक्के से शतक पूरा करना चाहता था लेकिन उन्होंने कहा कि यह तुम्हारा पहला शतक है तो उसको सिंगल से पूरा कर लो।

किशन ने सूर्यकुमार यादव से भी बातचीत की थी जिन्होंने सलाह दी थी कि जब तुम बल्लेबाजी करने जाओ तो अच्छे से गेंद को देखना है। किशन ने कहा, मैंने अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं लिया और मैं मिले हुए मौके को भुनाना चाहता था।

भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए

भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए

इस मैच में विराट कोहली ने भी 91 गेंदों पर 113 रनों की पारी खेली और निचले क्रम पर वाशिंगटन सुंदर ने 27 गेंदों पर 37 व अक्षर पटेल ने 17 गेंद पर 20 रन बनाए जिसके चलते भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने बहुत ही रन खर्च किए। इबादत हुसैन 9 ओवर में 80 रन खर्च कर गए तो तस्कीन अहमद ने 9 ओवर में 89 रन दिए। मुस्तफिजुर ही कुल मिलाकर ठीक-ठाक रहे जिन्होंने 10 ओवर में 66 रन दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+