भारतीय टीम को आईसीसी ने दी कड़ी सज़ा, सभी खिलाड़ियों को हुआ नुकसान

बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अब आईसीसी की तरफ से धीमे ओवर रेट के कारण सजा का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया पर जुर्माना लगा है।

Indian Team

Indian Team fined for slow over rate: भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है और किस्मत भी खराब ही चल रही है। न्यूजीलैंड में एकदिवसीय सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश दौरे पर भी शुरुआत खराब ही रही है। टीम इंडिया को मेजबान टीम ने पहले वनडे मुकाबले में करीबी अंतर से हरा दिया। भारतीय टीम को एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच अब टीम इंडिया पर फाइन लगने की खबर भी सामने आई है। धीमे ओवर रेट के कारण भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया गया है।

'पनोती के स्टेडियम में जाते ही पाकिस्तान हार गया,' मैच देखने गये शोएब अख्तर को किया गया ट्रोलभारतीय टीम के ऊपर भारी जुर्माना
मैच रेफरी रंजन मदुगले ने भारतीय टीम के ऊपर 80 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम निर्धारित समय से 4 ओवर पीछे चल रही थी। यह काफी ज्यादा पीछे कहा जा सकता है। मैदानी अंपायर माइकल गॉड और तनवीर अहमद, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर गाजी सोहेल ने आरोप लगाए। इसके बाद मैच रेफरी रंजन मदुगले ने संज्ञान लिया। आईसीसी के न्यूनतम ओवर रेट से सम्बंधित आर्टिकल 2.22 के तहत हर ओवर के हिसाब से खिलाड़ियों पर 20 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इसे स्वीकार कर लिया है इसलिए मामले में आगे किसी भी तरह की सुनवाई नहीं होगी।
भारतीय टीम एक विकेट से हारी थी
ढाका में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम को 1 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने 9 विकेट झटककर जीत की तरफ कदम बढाए थे लेकिन मेहदी हसन मिराज ने टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने मुस्ताफिजुर रहमान के साथ मिलकर अंतिम विकेट के लिए नाबाद 51 रन जोड़ अपनी टीम को जीत दिला दी। बांग्लादेश टीम इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही है।


दबाव भारतीय टीम पर
पहला मैच हारने के बाद अब दबाव भारतीय टीम के ऊपर रहेगा। टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। देखा जाए तो अब दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं। वनडे सीरीज के बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+