'पृथ्वी शॉ आसपास भी नहीं हैं', शुबमन गिल को पहली टेस्ट सेंचुरी के बाद अजय जडेजा ने दी चेतावनी

भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा इस बात से बहुत खुश हैं जैसे शुबमन गिल आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने हालांकि पृथ्वी शॉ का भी उदाहरण दिया है जो अब टीम के आसपास भी नहीं है।

Shubman Gill

शुबमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन करियर का बेहतरीन पहला शतक हासिल किया। गिल की पारी प्रभावशाली थी जिसको देखना भी उतना ही अच्छा लग रहा था। गिल किसी एंगल से नए बल्लेबाज नहीं लग रहे थे। उनके शॉट्स में स्टाइल है जो केएल राहुल के पास नहीं है। गिल के पास वह कला जो अय्यर और पंत में भी गायब दिखती है। शुबमन गिल एक कंपलीट कलात्मक बल्लेबाज हैं जिनको फैंस बार-बार देखना चाहेंगे। लेकिन भारतीय क्रिकेट में कंपटीशन इतना टफ हो चला है कि गिल अब भी संतुष्ट होकर शांत नहीं बैठ सकते।

इस पारी का लुत्फ काफी लोगों ने उठाया

इस पारी का लुत्फ काफी लोगों ने उठाया

अगले ही मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो रही है और गिल के चयन पर फिर से तलवार लटक सकती है। रोहित किसी की जगह तो लेने आएंगे ही। यह गिल की हो भी सकती है और नहीं भी। या फिर अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर या केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को बाहर करके जगह बनाई जाए। खैर देखना होगा क्या होता है लेकिन गिल के शतक ने कुछ समय के लिए यह भुला दिया कल क्या होना है, जो अभी हो रहा है, उसका लुत्फ काफी लोगों ने उठाया जिनमें भारत के पूर्व मिडिल ऑर्डर दिग्गज अजय जडेजा भी थे। वे जडेजा जिन पर मैच फिक्सिंग की लपट ना लगती तो भारत के युवराज की तरह भारत के महानतम सफेद गेंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों में एक के तौर पर करियर फिनिश करते।

टेस्ट क्रिकेट में एक शतक एक बहुत बड़ा पल होता है

टेस्ट क्रिकेट में एक शतक एक बहुत बड़ा पल होता है

सोनी स्पोर्ट्स पर जडेजा ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में एक शतक एक बहुत बड़ा पल होता है। मुझे यह भी नहीं पता कि यह कैसा लगता है। यह सिर्फ एक संख्या है लेकिन एक बहुत महत्वपूर्ण है। मैं केवल अपने बारे में बात कर सकता हूं और दूसरों के बारे में नहीं। यह एक परीक्षा पास करने जैसा है। इस संख्या का प्रभाव ऐसा है। शुबमन गिल को इस पल का स्वाद लेने की जरूरत है। यदि आप चेतेश्वर पुजारा को देखें, तो उन्होंने 18 शतक बनाए थे, जब उन्होंने तीन साल बाद एक और बनाया, तो यह एक अलग जश्न है।"

पृथ्वी शॉ का उदाहरण दिया

पृथ्वी शॉ का उदाहरण दिया

हालांकि गिल को सचेत रहना होगा। जडेजा के अनुसार गिल ने लगातार आगे बढ़ने की काबिलियत दिखाई है। जिस समय खिलाड़ी आगे बढ़ना रुक जाता है गड़बड़ स्टार्ट हो जाती है। जडेजा ने इसके लिए पृथ्वी शॉ का उदाहरण दिया जो हाईप वाले बल्लेबाज थे लेकिन समय ने उनको फुस्स कर दिया। वे युवा हैं आगे वापसी के चांस रहेंगे लेकिन ये कुछ ऐसा है जिसे क्रिकेट की सच्चाई मानकर गिल को सबक लेना चाहिए। जडेजा ने कहा कि गिल को अब अच्छी फॉर्म में बने रहना चाहिए।

गिल की सबसे अच्छी बात है वे हर बार कुछ और जोड़ देते हैं

गिल की सबसे अच्छी बात है वे हर बार कुछ और जोड़ देते हैं

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि उनका करियर ग्राफ यहां से केवल आगे बढ़ेगा क्योंकि इस आदमी ने दिखाया है कि वह उन लोगों में से नहीं है जो कुछ रन बनाकर वापस चले गए हैं। पृथ्वी शॉ भी उनकी आयु वर्ग के हैं, उन्होंने अपने पहले टेस्ट में शतक बनाया था लेकिन वह हैं इस समय आस-पास भी नहीं है। तो आपका ग्राफ पीछे भी चला जाता लेकिन फिलहाल गिल का वैगन लगातार आगे बढ़ रहा है।"

"शुबमन गिल में काबिलियत है और सबसे अच्छी बात जो मैंने उनके बारे में देखी है वो यह है कि जब से हमने उन्हें देखा है तभी से उन्हें आगे बढ़ते हुए देखा है। एक खिलाड़ी आता है जिसमें आप बहुत प्रतिभा देखते हैं लेकिन अगर आप दो या चार साल बाद देखते हैं, वह अभी भी वहीं अटका हुआ है। जब भी हमने गिल को देखा है उसने कुछ रनों को जोड़ा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+