'शुबमन गिल के शतक ने केएल राहुल की मुश्किल बढ़ा दी', रोहित शर्मा के आने पर कौन बाहर होगा?
रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में उनका ओपनर केएल राहुल और शुबमन गिल में कौन होगा? राहुल कप्तान की हैसियत से खेल रहे हैं तो गिल ने बेहतरीन टेस्ट शतक लगाया है।

शुबमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान पहली पारी में इतनी बढ़िया बैटिंग की कि एक यूजर ने ऑन एयर ही सवाल पूछ लिया कि रोहित अगर वापस आ गए तो क्या उनकी जगह सीधी पक्की है? क्या उनके लिए गिल को तुरंत बाहर कर दिया जाएगा? कमेंट्री कर रहे लोग रोहित के कद को भांपकर कप्तान के पक्ष में बात करने के सिवा कुछ नहीं कर सकते थे। यह सही भी है क्योंकि रोहित की गिल के साथ कोई तुलना नहीं बैठती। हालांकि कप्तान रोहित खराब फॉर्म से लगातार जूझते रहे तो निश्चित तौर पर गिल को हम स्थानी ओपनर के तौर पर देखेंगे।

केएल राहुल के लिए टनाटन बजती खतरे की घंटी
लेकिन गिल अब भी केएल राहुल के स्थान पर ओपनिंग कर सकते हैं। राहुल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको बाकी खिलाड़ियों की तुलना में बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट की मेहरबानी का हाथ कुछ ज्यादा मिला है। लेकिन ना तो वे समय के साथ सीनियर जैसी तरक्की कर पा रहे हैं और ना ही वे पंत की तरह युवा हैं जिनको गलती पर गलती करने के बाद बावजूद मौके दिए जा सकते हैं कि भविष्य में सुधार कर लेंगे। वैसे भी पंत ने टेस्ट मैचों में इतना गलत नहीं किया कि उनकी जगह छीन ली जाए लेकिन राहुल का केस अब अलग हो चला है। भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को भी लगता है शुबमन गिल की बढ़िया फॉर्म केएल राहुल के लिए टनाटन बजती खतरे की घंटी भी है।

चयन के लिए मीठा सिरदर्द दे दिया
पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद राहुल दूसरी पारी में धीमेपन में 23 रन बनाते हैं जबकि टीम एक तय माइंडसेट से तेज रन ठोकने आई थी। और तो क्या ही कहा जाए जब पुजारा जैसे धीमे बल्लेबाज भी वनडे के स्टाइल में तेज शतक ठोककर चले जाते हैं। ऐसे ही गिल ने भी 152 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली। लेकिन तब राहुल का संघर्ष जोरों पर था जो ज्यादा चला भी नहीं। यही हाल पहली पारी में था।
चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, केएल राहुल ने दो कम स्कोर बनाए। वे बढ़िया खिलाड़ी हैं लेकिन शुबमन गिल ने टॉप फॉर्म दिखाई है। रोहित के आने के बाद कौन बाहर होगा? शुबमन गिल ने दोनों हाथों से मौकों को भुनाया है और आपको चयन के लिए मीठा सिरदर्द दे दिया है, आप कैसे उसको अब बाहर छोड़ोंगे?

भारत के लिए मध्य क्रम के बल्लेबाज बन सकते हैं गिल
चोपड़ा का कहना है कि गिल का बैटिंग स्टाइल वनडे स्टाइल के नजदीक है जो उनको टेस्ट मैच का खास खिलाड़ी बनाता है।
उन्होंने कहा, चोपड़ा ने कहा, "शुबमन गिल को क्या खास बनाता है? वह बेहद साफ-सुथरा खेलता है। उसकी खेलने की शैली सफेद गेंद वाली क्रिकेट के साथ मेल खाती है, ताकि उसका पैर और शरीर गेंद के पास रहे और बल्ले के नीचे आने के लिए रास्ता हमेशा साफ रहे।"
पूर्व क्रिकेटर को लगता है कि 23 वर्षीय लंबे समय में भारत के लिए मध्य क्रम का बल्लेबाज बन सकता है।
चोपड़ा कहते हैं, "वह स्वभाव से आक्रामक है और एक बड़ी पारी खेलने लायक दिमाग है। उसने शतक लगाया है और कई और आने वाले हैं। वह उपमहाद्वीप की पिचों पर सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल सकता है, साथ ही रन भी बनाएगा, लेकिन जब मैं देखता हूं मुझे लगता है कि वह लंबे, लंबे, लंबे समय के लिए नंबर 3 या नंबर 4 का बल्लेबाज है।"












Click it and Unblock the Notifications