VIDEO: विराट कोहली आउट होते ही बांग्लादेशी खिलाड़ी से बहस में उलझे, अम्पायर ने शांत कराया मामला

विराट कोहली का प्रदर्शन बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में अच्छा नहीं रहा है। ढाका टेस्ट की दूसरी पारी में आउट होने पर वह मैदान पर बहस में उलझ गए।

Virat Kohli

IND vs BAN 2nd Test, Virat Kohli: टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के लिए समय ठीक नहीं चल रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया। ढाका टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वह 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। इसके बाद मैदान पर गर्म माहौल देखने को मिला। कोहली को आउट करने के बाद बांग्लादेश के किसी खिलाड़ी ने कुछ कहा था। कोहली जवाब देने के लिए आगे बढ़ गए। बाद में अम्पायर और शाकिब अल हसन ने मामला शांत कराया।

भारतीय टीम के लिए बैटिंग करने आए कोहली रक्षात्मक रूप अपनाकर खेलने लगे। ज्यादा डिफेन्स करने का फायदा बांग्लादेश की टीम को हुआ। अंततः कोहली को 1 रन के निजी स्कोर पर मोमिनुल हक ने मेहदी हसन की गेंद पर कैच कर लिया। कोहली शॉर्ट लेग पर पकड़े गए। बांग्लादेश के खिलाड़ी उनका विकेट गिरते ही ख़ुशी से ऊछल पड़े। इसके बाद गर्मागर्म माहौल देखने को मिला।

बांग्लादेश के किसी खिलाड़ी ने कोहली के लिए कुछ कहा था। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि वह कौन सा खिलाड़ी था। कोहली चलकर उस खिलाड़ी के पास जाने लगे। इस बीच अम्पायर और शाकिब अल हसन बीच में आ गए। कोहली ने दोनों को घटना के बारे में बताया। उनके इशारे से ऐसा लग रहा था कि शायद स्लिप के क्षेत्र से किसी ने कुछ कहा होगा। बाद में पूर्व भारतीय कप्तान वहां से चले गए।

ढाका टेस्ट में तीसरे दिन का खेल कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा। फील्डिंग में भी उनके हाथ से तीन कैच टपके। उनके ऊपर सोशल मीडिया पर फैन्स ने सवाल भी खड़े किये थे। दूसरी पारी में 1 रन बनाने वाले कोहली पहली पारी में भी 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस तरह उनके बल्ले से उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 45 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने क्रीज पर खड़े होकर कुछ रन बनाए। पटेल 26 रन बनाकर नाबाद थे। उनके साथ जयदेव उनादकट 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 231 रनों का स्कोर बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+